Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma: 'काफी फनी थीं साक्षी धोनी' , अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के बीच है खास कनेक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 31 May 2023 11:16 AM (IST)

    Anushka Sharma-Sakshi Dhoni अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी दोनों ही इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नि ...और पढ़ें

    Anushka Sharma and Sakshi Dhoni School Days Photos Viral/Twitter
    Anushka Sharma and Sakshi Dhoni School Days Photos Viral/Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। Social Media Viral Photos: सोशल मीडिया पर स्टार्स काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनकी बचपन की फोटोज इंटरनेट पर वायरल होती हैं। हाल ही में क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नियों की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

    IPL 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताब जीतने के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। 

    इन दो क्रिकेटर्स की पत्नियों का रहा है खास कनेक्शन

    इन फोटोज में नजर आ रही अनुष्का शर्मा आज के समय में बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं और दूसरी इंडियन टीम के सबसे शांत खिलाड़ी मानें जाने वाले क्रिकेटर की पत्नी। आपको बता दें कि दोनों का एक-दूसरे से काफी गहरा नाता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ये फोटोज उनके स्कूल समय की हैं। साक्षी और अनुष्का का दोनों एक ही स्कूल से पढ़ी हुई हैं।

    दोनों ने असम के एक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अनुष्का शर्मा और साक्षी ने एक स्कूल में पढ़ाई जरूर की है, लेकिन दोनों ही इस बात से अंजान थीं कि वह एक ही स्कूल में पढ़ें हैं।

    सोशल मीडिया पर साक्षी-अनुष्का की तस्वीरें हुईं वायरल

    बचपन की इन तस्वीरों के साथ-साथ अनुष्का और विराट कोहली की कई यंग समय की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पहली फोटो में अनुष्का शर्मा अपने दोस्तों के साथ पोज कर रही हैं और इन तस्वीरों में साक्षी धोनी भी हैं। दूसरी फोटो में दोनों अपनी टीचर्स के साथ खड़ी हुई हैं।

    खबरें और भी

    अनुष्का शर्मा पिंक रंग के लहंगे में एक छोटी से पोनी बनाए बेहद ही क्यूट लग रही हैं, तो वहीं साक्षी बीच में परी बनकर खड़ी हुईं हैं। अन्य एक तस्वीर स्कूल के बच्चों के साथ हैं, जिसमें आप उन्हें ढूंढते ही रह जाएंगे।

    अन्य फोटो में ये दोनों स्टार्स अपने कॉलेज दोस्तों के साथ पोज कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीर उन दिनों की है, जब अनुष्का शर्मा के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा असम एन पोस्टेड थे।

    अनुष्का ने कहा-साक्षी काफी मजाकिया थी

    अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि जब वह साक्षी धोनी से मिली थीं, तो उन्होंने उन्हें बताया कि वह असम में रही हैं और वहीं से पढ़ीं हुई हैं। ये सुनकर फिर अनुष्का ने उनसे कहा कि वह भी उसी स्कूल से पढ़ीं हैं, जिससे साक्षी पढ़ीं हैं।

    अनुष्का शर्मा ने इस बातचीत में अपनी उस पुरानी फोटो का भी जिक्र किया, जिसमें साक्षी ने परी ड्रेस और अनुष्का ने माधुरी की तरह घाघरा पहना हुआ है। चकदा एक्स्प्रेस ने बताया कि साक्षी स्कूल समय में काफी फनी हुआ करती थीं।

    All Photo Credit: Anushka Sharma FC