विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेडिंग रिसेप्शन के लिए होटल पहुंचे अनुष्का-विराट, देखिए पहली झलक

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:43 PM (IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिसेप्शन भव्य होने की बात कही जा रही है।

वेडिंग रिसेप्शन के लिए होटल पहुंचे अनुष्का-विराट, देखिए पहली झलक
वेडिंग रिसेप्शन के लिए होटल पहुंचे अनुष्का-विराट, देखिए पहली झलक

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब वेडिंग रिसेप्शन आज मुंबई की पांच सितारा होटल में होना है। इसके लिए अनुष्का-विराट हाल ही में होटल पहुंचे। 

अनुष्का-विराट का वेडिंग रिसेप्शन आज मुंबई में है जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी मौजूद रहेंगे। ख़बर है कि, अनुष्का और विराट हाल ही में होटल पहुंच चुके हैं जहां पर रिसेप्शन कार्यक्रम होना है। तस्वीर में आप देख पाएंगे कि, अनुष्का शर्मा ब्लू ड्रेसअप में नज़र आ रही हैं। वहीं विराट कोहली काले रंग की टी शर्ट और पैंट पहने नज़र आये। इस मौके पर दोनों ने भी चश्मा लगा रखा है और अनुष्का शर्मा ने हाथ में चूड़ियां पहन रखी हैं। यह इस जोड़े की दूसरा रिसेप्शन है। इसके पहले इन दोनों का पहला रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था, जहां दोनों को आशीर्वाद देने खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इसके अलावा और भी कई राजनेता उपस्थित थे। मुंबई में रिसेप्शन बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत के लोगों के लिए आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें: शादी की बात सुनकर जैकलीन फर्नांडिस को आ गया रोना, यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री हैं और उन्होंने सलमान खान, शाहरुख़ खान, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है। अनुष्का और विराट ने इटली जाकर शादी की थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिसेप्शन भव्य होने की बात कही जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।