Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंदन में भी Anushka Sharma और विराट कोहली को नहीं मिल रही 'आजादी'! वायरल हुआ कपल का एक और वीडियो

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 02:49 PM (GMT+05:30)

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से समय निकालकर इस वक्त लंदन में एक नॉर्मल फैमिली की तरह वेकेशन मनाने के लिए निकले हैं। ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली वायरल वीडियो/ फोटो- Instagram
    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली वायरल वीडियो/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अनुष्का-विराट का एक और वीडियो हुआ वायरल
    2. कुछ दिनों पहले ही वायरल हुई थी अकाय की फोटो
    3. लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए अनुष्का-विराट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) पैपराजी से दूर लंदन में अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जब से उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ है, तब से ही क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का लंदन आना-जाना काफी लगा हुआ है। हालांकि, प्राइवेट समय बिताने के लिए लंदन पहुंचे अनुष्का-विराट वहां पर भी खुद को मीडिया कैमरा से बचा नहीं पा रहे हैं।

    बीते दिनों लंदन से बेटे अकाय के साथ अनुष्का शर्मा की एक फोटो वायरल हुई थी। जिस पर फैंस ने रिएक्ट किया था। अब हाल ही में एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी के शॉपिंग बैग उठाते हुए दिखाई दिए।

    विराट कोहली का जेस्चर जीत लेगा दिल

    हाल ही में इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे अनुष्का शर्मा व्हाइट रंग के टॉप और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में रेड कलर का बैग कैरी किया हुआ है, वहीं उनके पति विराट कोहली उनके पीछे-पीछे सिग्नल क्रॉस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हाथ में बहुत सारे शॉपिंग बैग कैरी किए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: 'स्मार्ट हैं लेकिन फिल्मों में ना आएं', मुकेश छाबड़ा ने Virat Kohli को क्यों दी फिल्मों से दूर रहने की सलाह?

    पिंक ओवरसाइज टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैकसूट में कैप लगाए हमेशा की तरह वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में सड़क पर चलते हुए विराट कोहली की नजर इधर-उधर दौड़ रही है कि कहीं कोई उन्हें कैप्चर तो नहीं कर रहा है। उनके इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर एक फैन क्लब ने शेयर किया है। विराट कोहली के इस जेस्चर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    फरवरी में किया था बेटे अकाय का स्वागत

    आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस साल 15 फरवरी को अपनी दूसरी संतान अकाय कोहली का स्वागत किया था, जिसके बारे में उन्होंने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर फैंस के साथ बेटे के जन्म की जानकारी शेयर की थी।

    अकाय का जन्म लंदन में हुआ है, ऐसे में बीते काफी समय से ये खबर आ रही थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस पर अब तक इस कपल ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

    यह भी पढ़ें: आइसक्रीम से सना अकाय का हाथ, Anushka Sharma ने 6 महीने बाद शेयर की बेटे की पहली तस्वीर