हाथ में ट्रॉफी, माथे पर किस... RCB की जीत के बाद Anushka Sharma और विराट कोहली का रोमांस, फोटो वायरल
आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का पहला पोस्ट सामने आया है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
विराट कोहली पर अनुष्का को आया प्यार
आरसीबी की जीत के बाद शेयर किया पोस्ट
वायरल हो रही है अनुष्का और कोहली की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के फाइनल में आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार पारी के दम पर आरसीबी लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने में सफल रही।
इस बीच कोहली की पत्नी और बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली को माथे पर चूमती हुईं नजर आ रही हैं।
आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
फिल्मों से दूरी बनाने वालीं अनुष्का शर्मा अब क्रिकेट स्टेडियम में अधिक नजर आती हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल, अनुष्का अपने हसबैंड कोहली को सपोर्ट करती दिखती हैं।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli के तेजतर्रार अर्धशतक पर खुशी से झूम उठी पत्नी Anushka Sharma, फ्लाइंग किस वाला Video हुआ सुपरहिट

आईपीएल 2026 के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, एक तरफ विराट मैदान पर गुजरात के गेंदबाजों को छक्के छुड़ा रहे थे तो दूसरी तरफ स्टैंड में मौजूद अनुष्का उनको चीयर करती नजर आ रही थीं। इस बीच आरसीबी (RCB) के आईपीएल 2026 का विजेता बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि कोहली अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी लिए हुए हैं और अनुष्का उनके माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। अनुष्का और विराट को ये प्यार भरा फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है- असली ट्रॉफी तो ये है। इस तरह के तमाम रिएक्शंस अनुष्का की पोस्ट पर सामने आ रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो आरसीबी के दूसरे आईपीएल खिताब जीतने की खुशी में कुछ इस तरह से अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर प्यार लुटाया है।
कोहली का सपोर्ट सिस्टम अनुष्का
विराट कोहली ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं। स्टेडियम में बैठकर अनुष्का शर्मा कई मौकों पर कोहली का हौसलाअफजाई करती हुईं नजर आईं हैं। देर रात हुए आईपीएल 2026 फाइनल में भी अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
