यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2023: भारत की हार के बाद बुरी तरह टूटे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने गले लगाकर दी पति को हिम्मत
World Cup 2023 वर्ल्ड कप 2023 जीतने का भारत का सपना अधूरा रह गया। शानदार गेम के बावजूद टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करन पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने फाइ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। India vs AUS World Cup 2023: रविवार को खेले गए इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच के वर्ल्ड कप में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जहां, पूरे देश को इंडिया की जीत की उम्मीद थी, वहीं हार के बाद पूरा माहौल ही बदल गया। विराट कोहली ने मैच में अपना बेस्ट देने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से जीतने में टीम इंडिया चूक गई। केएल राहुल ने जहां 66 रन बनाए, वहीं विराट 54 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैच के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
हार के बाद मायूस हुए विराट-अनुष्का
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 240 रनों का छोटा सा गोल रखा था, जिसमें विरोधी टीम को आसानी से जीत मिल गई। ऑस्ट्रेलिया 6 विकट से जीत गई, जिसके बाद इंडियन्स को मायूसी का सामना करना पड़ा। वहीं, मैच के बाद विराट कोहली की अनुष्का के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति को हिम्मत देती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर हार का गम साफ देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
अथिया का भी उतरा चेहरा
अनु्ष्का शर्मा की ही तरह अथिया शेट्टी भी टीम इंडिया और पति केएल राहुल को सपोर्ट करने पहुंची थीं। हार के बाद उनका भी चेहरा लटक गया। सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस की एक फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार के बाद दोनों एक्ट्रेस मायूस चेहरा लिए नजर आ रही हैं।
मैच देखने पहुंचे थे कई सितारे
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के खेला गया था। इस मैच को लाइव देखने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाह रुख खान और उनकी पूरी फैमिली पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: India vs AUS Final: अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी पर कमेंट कर बुरे फंसे हरभजन सिंह, यूजर्स बोले- माफी मांगो