Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाभी नाराज हैं...'Avneet Kaur की वीडियो लाइक करने के बाद Anushka Sharma ने किया Virat Kohli को इग्नोर? फैंस हैरान

    Updated: Thu, 08 May 2025 10:50 AM (IST)

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट के भी मोस्ट लव्ड बी-टाउन कपल्स में से एक हैं। बीते दिनों विराट का ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (फोटो- एक्स)
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. अवनीत कौर की फोटो को किया था लाइफ
    2. विराट कोहली दे चुके हैं अपनी सफाई
    3. अनुष्का शर्मा के साथ वायरल हो रहा वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को मंगलवार रात बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। जहां फैंस को अनुष्का का रिएक्शन थोड़ा अजीब लगा। इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक करने और राहुल वैद्य की आलोचना के बाद विराट कोहली ने स्पष्टीकरण दिया था जिसके बाद से ये उनका पहला पब्लिक एपियरेंस है।

    वायरल हो रहा विराट-अनुष्का का वीडियो

    अब कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे फैंस को लगता है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। क्लिप में, विराट कोहली एक गाड़ी से उतरते हैं और अनुष्का शर्मा की तरफ उन्हें उतारने के लिए हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, अनुष्का विराट को इग्नोर कर कार का सहारा लेकर नीचे उतरती हैं। इसके बाद दोनों एक रेस्टोरेंट में जाते हैं और अनुष्का क्रिकेटर के आगे-आगे चलती हुई नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: यारों के यार! Virat Kohli को 'जोकर' बुलाने पर नाराज हुए ये दो क्रिकेटर? कर दिया Rahul Vaidya को परमानेंट ब्लॉक

    वीडियो देख लोगों के मन में उठे सवाल

    वीडियो में विराट और अनुष्का ने कैज़ुअल कपड़े पहने हुए हैं। जहां विराट टी-शर्ट और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे थे, वहीं अनुष्का ने एक खूबसूरत जंपसूट पहना हुआ था। हालांकि अनुष्का के रिएक्शन की वजह से लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

    Virat and Anushka spotted in Bengaluru yesterday

    byu/Secret-Attitude3672 inBollyBlindsNGossip

    फैंस ने किए कई सारे कमेंट

    एक यूजर ने Reddit पर एक क्लिप पोस्ट की और दावा किया कि विराट और अनुष्का कल बेंगलुरु में देखे गए। अब क्लिप पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"मैं क्या देख रहा हूं। उन्होंने विराट का हाथ नहीं पकड़ा।" एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "अवनीत कौर वाले कांड के बाद भाभी गुस्सा है।" एक अन्य ने पोस्ट किया, "एल्गोरिदम ने हैंडशेक भी छोड़ दिया।"

    खबरें और भी

    क्या अनुष्का शर्मा वाकई गुस्से में हैं?

    एक अन्य ने लिखा,"हे हे, यहां तक ​​कि मैं भी नीचे उतरने के लिए उसका हाथ भी नहीं पकड़ता। टिपिकल पति-पत्नी वाली नाराजगी।" एक अन्य ने लिखा,"लगता है लाइक के बाद अनुष्का नाराज हो गई।" हालांकि, कुछ ने इसे ये कहकर सपोर्ट किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं थी। बता दें कि विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एल्गोरिदम को लेकर जो सफाई दी थी उसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके और अनुष्का को लेकर कई मीम्स बनने लगे।

    यह भी पढ़ें: 23 साल की Avneet Kaur फिर हुईं बोल्ड, डीप नेक ड्रेस में शेयर कर दीं ऐसी फोटोज, फैंस हो गए क्लीन बोल्ड