Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma ने 2022 के खत्म होने से पहले किया साल का आखिरी फोटो डंप, विराट कोहली बने हैं फोटोग्राफर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 09:08 PM (IST)

    Anushka Sharma Bold Photos अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। उनकी तस्वीरें पति विराट कोहली ने क्लिक की है। उन्होंने इसे 2 ...और पढ़ें

    Anushka Sharma Bold Photos: अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है।
    Anushka Sharma Bold Photos: अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी 4 तस्वीरें शेयर की है। उनकी तस्वीरें क्रिकेटर विराट कोहली ने खींची है। वह गाड़ी में बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें दुबई हॉलिडे की है। दोनों अपनी बेटी के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। 2022 के समापन से पहले अनुष्का शर्मा ने पति द्वारा खींची गई अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे उन्होंने इस साल का आखिरी फोटो डंप भी बताया है। कई तस्वीरें कैंडिड है। 

    अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'साल का आखिरी डंप'

    अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'साल का आखिरी डंप।' इसके साथ उन्होंने काले दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं उन्होंने फोटोज का श्रेय अपने पति विराट कोहली को दिया है। अनुष्का शर्मा फोटोज में ब्लैक कलर की टॉप और ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट पैंट भी पहन रखी है और वह गाड़ी में बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही है। कुछ तस्वीरें ब्लर है। वहीं कुछ तस्वीरों को डिस्को फील दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले में शीजान मोहम्मद खान की बहनों ने जारी किया बयान, कहा- हमारी चुप्पी को कमजोरी...

    अनुष्का शर्मा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    अनुष्का शर्मा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कई लोगों ने उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं। वहीं कई ने लिखा है, 'बहुत ही खूबसूरत।' एक ने लिखा है, 'आप बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसे लग रही हो।' एक ने लिखा है, 'आपके पति कहां है।' इसके पहले शनिवार को अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी दुबई नाइट आउट की तस्वीरें शेयर की थी।

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने थाई हाई स्लिट ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की है

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की है। उन्हें वामिका के तौर पर 2021 में बेटी हुई है। अनुष्का शर्मा पिछले कई समय से फिल्म्स से दूर थी। हालांकि उन्होंने फिल्म कला में काम किया था। इसमें तृप्ति डिमरी भी नजर आई थी। इस फिल्म का निर्माण उनके भाई करनेश शर्मा ने किया था। वह जल्द चगदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। यह झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

    खबरें और भी