Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Virat Kohli ने वर्ल्ड कप में बनाए सबसे ज्यादा रन, तो इस खास अंदाज में अनुष्का शर्मा ने की सराहना

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 06:57 PM (IST)

    Anushka Sharma On Virat Kohli विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा न ...और पढ़ें

    Anushka Sharma On Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ़ की है।
    Anushka Sharma On Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ़ की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma On Virat Kohli: अनुष्का शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली की प्रशंसा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। विराट कोहली ने जैसे ही बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 16 रन बनाए वह ऐसा कर दिखाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

    अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की सराहना की है

    अनुष्का शर्मा ने भारत का मैच टीवी पर देखा। उन्होंने विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की सराहना की है। उन्होंने मैच की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विराट कोहली को नया रिकॉर्ड बनाते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1016 रन बनाए थे। विराट कोहली ने ऐसा कर दिखाने के लिए 7 वर्ल्ड कप का समय लिया। कोहली 12 अर्धशतक भी लगा चुके है।

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India season 2: अशनीर ग्रोवर की जगह लेने वाले अमित जैन से मिलिए, कार देखो कंपनी के हैं मालिक

    विराट कोहली के रूम का वीडियो लीक हो गया था

    विराट कोहली हाल ही में खबरों में थे, जब उनके रूम का वीडियो लीक हो गया था। उन्होंने इस पर निराशा जताई थी और कहा था कि इससे उनकी प्राइवेसी भंग हुई है। इस पर अनुष्का ने भी होटल को लताड़ लगाई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव मैरिज है। दोनों ने कई ऐड में भी साथ काम किया है। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

    यह भी पढ़ें: Pooja Bhatt ने राहुल गांधी के साथ की साढ़े 10 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा, 'ब्रीफ' कहने पर दी सफाई

    अनुष्का और विराट की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है

    एक्ट्रेस अनुष्का और विराट की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। वह कई फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण भी कर चुकी है।

    खबरें और भी