Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2025 के रेड कारपेट पर 22 साल की Anushka Sen का डेब्यू, 611 घंटे में बने खूबसूरत गाउन से खींचा ध्यान

    Updated: Sun, 18 May 2025 02:11 PM (IST)

    Cannes Film Festival 2025 में अनुष्का सेन ने रेड कारपेट पर डेब्यू किया। उन्होंने डचेस कुमारी के कलेक्शन का कस्टम-मेड गाउन पहना जो ट्री ऑफ लाइफ से इंस् ...और पढ़ें

    कान्स के रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कान्स के रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा का जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं अनुष्का सेन
    2. इंडियन टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं अनुष्का सेन
    3. अनुष्का सेन ने 22 की उम्र में कान्य में कर लिया है डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Cannes Film Festival 2025: फ्रांस के कान शहर में आयोजित इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपना डेब्यू किया है। अब टीवी की जानी-मानी अदाकारा अनुष्का सेन (Anushka Sen) ने भी कान्स के रेड कारपेट पर पहली बार वॉक किया। उनका लुक भी सामने आ गया है।

    छोटे पर्दे पर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नाम कमाने वालीं अनुष्का सेन आज एक फेमस सेलिब्रिटीज में शुमार हैं जो कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। 22 साल की उम्र में पहली बार अनुष्का सेन ने कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा है।

    अनुष्का सेन का कान्स डेब्यू

    अनुष्का सेन इस वक्त सोशल मीडिया पर अपने कान्स लुक के लिए सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर अपने मरमेड ड्रेस में इस कदर कहर बरपाया है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने डचेस कुमारी के कलेक्शन से डिजाइनर कस्टम मेड गाउन पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया।

    यह भी पढ़ें- इवेंट के दौरान Anushka Sen को डांट लगाते दिखे Neil Nitin Mukesh, लोग बोले - 'कुछ तो बड़ा हुआ है'

    Photo Credit - Instagram

    611 घंटे में बना अनुष्का सेन का गाउन

    अनुष्का सेन ने अपने गाउन के जरिए भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनका गाउन ट्री ऑफ लाइफ से इंस्पायर है जिसमें पारंपरिक भारतीय कढ़ाई जैसे जरदोजी, आरी, रेशम और बढ़िया क्रिस्टल थ्रेडवर्क का इस्तेमाल किया गया है। दिविता राय ने बताया कि इस गाउन को 611 घंटे (4 हफ्ते से ज्यादा समय) में बनाया गया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    मिनिमल ज्वेलरी से पूरा किया लुक

    बात करें अनुष्का सेन के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने अपने स्ट्रैपलेस रॉयल गाउन के साथ लुक को बहुत मिनिमल रखा। उन्होंने रीगल ज्वेलरी के साथ मैसी हेयरबन बनाया और न्यूड मेकअप में अपने निखार को और बढ़ाया। उनका कान्स लुक देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    Photo Credit - Instagram

    अनुष्का सेन का करियर

    मात्र 7 साल की उम्र में अनुष्का ने टीवी इंडस्ट्री में शो यहां मैं घर घर खेली से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें बालवीर शो से पहचान मिली। फिर वह देवों के देव... महादेव, झांसी की रानी और अपना टाइम भी आएगा शोज में नजर आईं। दिल दोस्ती दिलेमा ने उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पहचान दिलाई।

    यह भी पढ़ें- Anushka Sen ने रैंप वॉक से स्टेज पर लगाई आग, फैंस बोले- इतनी कम उम्र में भी इतनी फेमस है