विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma लौटीं इंडिया, बेटे को गोद में लिए नजर आईं एक्ट्रेस, चेहरा दिखाने पर कही ये बात

Published: Tue, 16 Apr 2024 02:46 PM (IST)

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस Anushka Sharma को फिल्मी पर्दे पर देखे काफी टाइम हो चुका है। वह सेकंड प्रेग्नेंसी के ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जब से मां बनी हैं, फैंस उनके बच्चों की एक झलक देखने को तरस गए हैं। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी को बेटे अकाय को जन्म दिया। उनकी सेकंड डिलीवरी लंदन में हुई और तब से वो वहीं हैं। इस बीच फैंस के लिए एक्ट्रेस से जुड़ी एक गुड न्यूज आई है। 

इंडिया लौटीं अनुष्का शर्मा?

बेटे के जन्म के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल मैच के लिए इंडिया में हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा लंदन में ही बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह विराट से वीडियो कॉल के जरिये जुड़ी रहती हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, ऐसी संभावना जताई गई है कि एक्ट्रेस इंडिया आ चुकी हैं।  

विरल भयानी की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें उन्होंने अनुष्का की वापसी की हिंट देने के साथ ही उनके बच्चों को लेकर भी अपडेट दी है। वहीं, विराट कोहली फैन क्लब की तरफ से एक्ट्रेस के बेटे के साथ फोटो सामने आई है।

अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटे की फोटो

फैंस ने अभी तक वामिका और अकाय की फोटो नहीं देखी है। हालांकि, कुछ ओकेजन्स पर बेटी की झलक जरूर देखने को मिली है। अनुष्का और विराट अक्सर कहीं न कहीं दर्शन करने जाते हैं। ऐसे कई मौकों पर वामिका का क्यूट फेस देखने को मिला है। 

सामने आई जानकारी के अनुसार, अनुष्का ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है, लेकिन फैंस को नहीं, बल्कि पैपराजी को। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह खुद ही फोटो दिखाएंगी। अनुष्का ने पैपराजी को अपने बेटे की झलक जरूर दिखाई, लेकिन उसकी फोटो लेने से मना कर दिया। सही समय आने पर वह खुद ही चेहरा रिवील करेंगी।

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस के प्रोडक्शन में नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'बुलबुल' रिलीज हुई थी। यह पीरियड हॉरर ड्रामा फिल्म है। इसकी लीड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) थीं। वहीं, एक्टिंग लाइन में अनुष्का की अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' है। यह बायोपिक मूवी होगी, जिसमें अनुष्का का रोल क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का होगा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में Ranveer Singh- Kriti Sanon ने बिताए खास पल, एक्टर ने बच्चों पर लुटाया प्यार, घाट से शेयर की ये तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।