विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब PK के सेट पर Anushka Sharma ने सुनाई थी ‘3 इडियट्स’ के ऑडिशन की टेप, आमिर खान ने ऐसे ली थी चुटकी

Published: Thu, 15 May 2025 06:59 PM (IST)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने शाह रुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया। इससे पहले ...और पढ़ें

3 इडियट्स के लिए अनुष्का शर्मा ने दिया था ऑडिशन (Photo Credit- IMDb)
3 इडियट्स के लिए अनुष्का शर्मा ने दिया था ऑडिशन (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. अनुष्का शर्मा ने 3 इडियट्स के लिए दिया था ऑडिशन
  2. एक्ट्रेस ने पीके के सेट पर किया था खुलासा
  3. आमिर खान ने दिया था ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से एक्टिंग करिय की शुरुआत की। शाह रुख खान के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद अनुष्का ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकारों के साथ काम किया। बॉलीवुड के गलियारों में फिल्मों के ऑडिशन से जुड़े किस्से भी खूब सुनने को मिलते हैं। अनुष्का भी एक बड़ी फिल्म के लिए ऑडिशन दे चुकी है, जिसका रोल उनकी जगह एक दूसरी पॉपुलर एक्ट्रेस को मिल गया था।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो अपनी असफलताओं पर भी खुलकर बात करती हैं। एक बार उन्होंने एक हिट फिल्म में सेलेक्ट ना होने के बारे में डायरेक्टर और लीड एक्टर के सामने बताया था।

3 इडियट्स के लिए अनुष्का शर्मा ने दिया था ऑडिशन

अनुष्का की डेब्यू फिल्म के एक साल बाद साल 2009 में राजुकमार हिरानी की 3 इडियट्स (3 Idiots) रिलीज हुई थी। इसमें लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए अनुष्का ने भी ऑडिशन दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनकी पहली फिल्म को पूरी तरह से गुप्त रखा था। खैर, यह कहना काफी हद तक सही होगा कि अनुष्का ने पहले से ही बड़ी भूमिकाओं को पाने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma की गोद में दिखे नन्हें अकाय, ताली बजाती नजर आईं वामिका; बच्चों को लेकर नानी के घर पहुंचा कपल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पीके के सेट पर मजाकिया बातचीत के दौरान अनुष्का शर्मा ने अपना एक ऑडिशन का पुराना टेप निकालकर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और आमिर खान को सुनाया। दोनों, जानकर हैरान थे कि अनुष्का ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। इसके लिए उन्हें संजय दत्त की मुन्ना भाई एमबीबीएस का एक मोनोलॉग दिया था। टेप में सुनने को मिला कि अनुष्का ने ग्रेसी सिंह की इमोशनल लाइन को सुनाया था, जिसके बाद फिल्म में बोमन ईरानी का किरदार इमोशनल नजर आया था।

Photo Credit- IMDb

डायरेक्टर ने अनुष्का के ऑडिशन पर दिया ऐसा रिएक्शन

राजकुमार हिरानी ने अनुष्का के ऑडिशन टेप को सुनने के बाद अविश्वास जताया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, अनुष्का ने 3 इडियट्स के लिए ऑडिशन दिया। नहीं, उसने नहीं दिया।' आमिर खान ने भी उस रोल के लिए अनुष्का के भावुक होने की तारीफ की। एक्टर ने मजाक में यह भी कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें रोल के लिए नहीं लेकर बहुत बड़ी गलती की। वहीं, इस दौरान अनुष्का शर्मा दोनों की प्रतिक्रिया को सुनकर अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। बता दें कि इस रोल को फिल्म में करीना कपूर ने निभाया था।

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma की Chakda Xpress कब होगी रिलीज? झूलन गोस्वामी ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।