Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma ने दिखाई इंदौर वाले घर की झलक, स्कूल और उन गलियों में की चहलकदमी जहां पापा के साथ चलाई स्कूटर

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 09:20 AM (IST)

    Anushka Sharma Revisits Her Indores Mhow Home अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ उज्जैन पहुंची थीं। जहां उन्होंने महाकाल की भस्म आरती में ...और पढ़ें

    Anushka Sharma Revisits Her Indore's Mhow Home, Instagram
    Anushka Sharma Revisits Her Indore's Mhow Home, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Revisits Her Indore's Mhow Home: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से सैर-सपाटा करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ऋषिकेश और फिर उज्जैन गई थीं। अब अनुष्का इंदौर पहुंची, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था। पुराना घर और स्कूल देखकर एक्ट्रेस खुशी से झूम उठीं। घर के बाहर आर्मी एरिया में चहलकदमी करते हुए अनुष्का की हजारों पुरानी यादें ताजा हो गई।

    इंदौर के महू पहुंची अनुष्का

    अनुष्का शर्मा ने अपने पुराने घर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक्ट्रेस महू (इंदौर) पहुंची। सालों बाद अनुष्का आखिरकार वो सब कर पाईं, जिसकी ख्वाहिश उनके सीने में लंबे समय से दबी थी।

    ताजा हुई बचपन की यादें

    महू स्थित अपने पुराने घर पहुंचते ही अनुष्का शर्मा की बचपन की यादें ताजा हो गई। आर्मी के कैंटोनमेंट एरिया में एंट्री करते ही एक्ट्रेस के सामने उनका पूरा बचपन एक पल में घूम गया। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना घर तो दिखाया ही अपनी दोस्त का भी घर दिखाया, जो ठीक उनके सामने रहती थी।

    पापा के साथ की स्कूटर राइड आई याद

    आर्मी स्कूल में पढ़ी अनुष्का ने अपने स्कूल की भी एक झलक दिखाई। एक्ट्रेस ने उस सड़क पर भी चहलकदमी की जहां, उन्होंने अपने पापा के साथ न जाने कितनी स्कूटर राइड की थी। इसके अलावा अनुष्का ने अपने घर के अंदर जाकर तस्वीर भी क्लिक करवाई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    अनुष्का के दिल का टुकड़ा

    अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए एक बेहद खूबसूरत नोट लिखा किया। बचपन को एक बार फिर जीते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''मध्य प्रदेश के महू में एक बार फिर गई। वो जगह जहां मैंने बचपन में सबसे पहले स्विमिंग सीखी, वो जगह जहां मेरा भाई ने ट्रिक करके मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम गिफ्ट में लेने के लिए कहा, जिसके साथ सिर्फ वो ही खेलता था, वो जगह जहां मैंने अपने पापा के साथ कई स्कूटर राइड की और ये जगह हमेशा मेरे दिल का एक टुकड़ा रहेगी।''