Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali पर होली खेलने लगी वामिका, अनुष्का शर्मा ने दिखाई एक झलक, देखकर हार जाएंगे दिल!

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 12:39 PM (IST)

    Diwali 2022 दीपावली की धूम पर पूरा देश दीपों की रोशनी से जगमग रहा। बॉलीवुड हस्तियों ने भी घर में सजावट की और लक्ष्मी पूजन किया। इस बीच एक्ट्रेस अनुष्क ...और पढ़ें

    File Photo of Anushka Sharma and Vamika. Photo Credit/ Anushka Sharma Instagram
    File Photo of Anushka Sharma and Vamika. Photo Credit/ Anushka Sharma Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Diwali 2022: दिवाली पर्व सभी देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। इस खास दिन को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। बॉलीवुड के गलियारों में घर की सजावट से लेकर लक्ष्मी पूजन तक का माहौल बना रहा, जिसकी तस्वीरें कई एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, अनुष्का शर्मा के लिए यह त्योहार दोगुनी खुशी वाला रहा।

    एक तो दिवाली मनाने का क्रेज पहले ही था। फिर विराट कोहली की शानदार बैटिंग और T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की जीत ने उनके परिवार में दिवाली की खुशियों को बढ़ा दिया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दिवाली की जो झलकियां दिखाई हैं उनमें उनकी बेटी वामिका की भी एक झलक दिख रही है।

    अनुष्का ने शेयर की फोटो

    अनुष्का शर्मा इन दिनों कोलकाता में हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'चक्दा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अनुष्का शर्मा ने दिवाली पर टीम के साथ नाच गाने का वीडियो शेयर किया। साथ ही रंगोली के लिए लाए रंग, जो कि बिखरे पड़े थे उनकी भी तस्वीर साझा की। इसी तस्वीर में वामिका के नन्हे पैरों की भी झलक दिखी। मजेदार बात यह रही कि कोई भी रंग सही जगह पर नहीं था।

    दिवाली पर होली

    अनुष्का ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया कि दिवाली और होली एक ही दिन पर मनाई जा रही है। वामिका की अस्त-व्यस्त रंगोली को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वामिका कोहली का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था।

    खबरें और भी

    भारत की जीत पर अनुष्का ने दी थी बधाई

    इससे पहले रविवार को अनुष्का शर्मा ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने वामिका के साथ टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप का मैच देखते हुए शेयर की थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    इस पर अनुष्का ने लिखा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन मैच देखा।

    यह भी पढ़ें: Rishi Sunak को पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही बधाई, कहा- आजादी की 75वां सालगिरह पर घूमा समय का चक्र

    यह भी पढ़ें: Diwali 2022: मालदीव से लौटने के बाद विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें