Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Sharma-Virat Kohli: लंच डेट पर निकले विराट-अनुष्का, लंदन के लजीज जायकों के साथ पोस्ट की खूबसूरत सेल्फी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 02 Jul 2023 11:28 AM (IST)

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कई फैंस के फेवरेट कपल हैं। इन्होंने जब भी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं वह फैंस को पसंद ही आई ...और पढ़ें

    File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharam
    File Photo of Virat Kohli and Anushka Sharam

    HighLights

    1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में एंजॉय कर रहे वेकेशन
    2. अनुष्का ने शेयर की विराट के साथ लंच डेट की तस्वीरें
    3. विराट के साथ अनुष्का ने क्लिक कराई सेल्फी

    नई दिल्ली, जेएनएन। पॉवर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। दोनों अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते देखे जा सकते हैं। इस कपल को फैंस बेस्ट जोड़ी में से एक मानते हैं। इनकी हर एक पोस्ट को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को लंदन में छुट्टियों का आनंद लेते देखा गया।

    लजीज जायकों का स्वाद लेते नजर आए विराट-अनुष्का

    अपने वेकेशन से एक्ट्रेस ने कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ने लंदन के लजीज व्यंजनों की झलक दिखाई है। साथ ही उन्होंने अपने पति के साथ सेल्फी भी शेयर की है।

    सेल्फी में विराट कोहली नए लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू शर्ट पहने देखा जा सकता है। वहीं, अनुष्का ने सफेद शर्ट पहनी है, और वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप से पूरा किया है।

    अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

    अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक'रब ने बना दी जोड़ी' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहली ही मूवी में उन्हें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस को भी इसी साल 15 दिसंबर को 15 साल पूरे हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    अनुष्का शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें, तो फैंस उन्हें 'चकदा एक्सप्रेस' में देखेंगे। इस मूवी में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल करती दिखेंगी। झूलन गोस्वामी 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में पूरी की जाएगी।

    नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे झूलन अनगिनत बाधाओं के बावजूद अपने सपने को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करती हैं। झूलन ने भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की, और क्रिकेट में करियर बनाने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए एक आदर्श बनीं।