Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8 साल बाद Anushka Sharma का कमबैक! अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में देंगी दीपिका पादुकोण को टक्कर?

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:53 AM (IST)

    8 साल का इंतजार शायद खत्म होने वाला है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के कमबैक को लेकर खबर आ रही है, वो भी अल्लू अर्जुन के साथ। ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा के कमबैक पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अनुष्का शर्मा के कमबैक पर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बस जीरो में नजर आई थीं। उसके बाद से ही वह फिल्मों से दूर हैं। वह झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने वाली थीं, लेकिन यह फिल्म सालों से अटकी हुई है।

    अब खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा वापसी करने जा रही हैं, लेकिन चकदा एक्सप्रेस से नहीं बल्कि साउथ सिनेमा से। जी हां, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तरह वह भी बॉलीवुड में साउथ फिल्म से कमबैक कर सकती हैं।

    अनुष्का शर्मा की 8 साल बाद होगी वापसी?

    डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, उन्होंने अभी मूवी साइन नहीं की है। फिलहाल, फिल्म से अनुष्का की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Anushka Sharma की Chakda Xpress कब होगी रिलीज? झूलन गोस्वामी ने फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Anushka Sharma

    अभी क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा?

    बता दें कि फिल्मों से दूर अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में रह रही हैं। बेटे के जन्म के बाद से ही वह लंदन में बस गई हैं। उनकी एक बेटी वामिका भी हैं। आखिरी बार वह तृप्ति डिमरी की फिल्म कला में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं। वामिका के जन्म के बाद वह चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली थीं। एक्ट्रेस ने शूटिंग भी शुरू कर ली थी, लेकिन यह फिल्म कब रिलीज होगी, अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

    खबरें और भी

    अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के बारे में

    बात करें अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22XA6 की तो इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अगर अनुष्का इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो यह उनका तेलुगु डेब्यू होगा।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun के साथ धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण? इस लोकेशन पर अगला शेड्यूल होगा शूट