यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंदन में Virat Kohli और Anushka Sharma पहली बार अकाय कोहली के साथ आए नजर, बेटे को गोद में लिए दिखे क्रिकेटर
सेलिब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। पिछले काफी वक्त से दोनों लंदन में हैं। हाल ही ...और पढ़ें

HighLights
- बेटे के साथ नजर आए विराट-अनुष्का
- लंदन से वायरल हुआ कपल का वीडियो
- बेटी वामिका कोहली नहीं हुई स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाल ही में लंदन में अपने बेटे अकाय कोहली के साथ नजर आए। ये पहली बार है जब कपल पब्लिक प्लेस पर अपने बेटे के साथ दिखाई दिया है।
लंदन की एक सड़क पर विराट और अनुष्का को उनके बेटे के साथ टहलते हुए देखा गया। विराट ने अकाय को बड़े ही प्यार से अपनी गोद में उठा रखा था, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।
वायरल हुआ विराट-अनुष्का का वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते रहे हैं और उन्होंने अपने बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर कभी शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनका एक वीडियो आखिरकार सामने आ ही गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कपल के इस वीडियो को विराट कोहली के फैन क्लब ने शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma के लिए बर्थडे पर Virat Kohli ने बनवाया था खास केक, बेंगलुरु के बेकर ने शेयर की फोटो
बेटे को संभालते दिखे विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी वक्त से लंदन में हैं। एक्ट्रेस पहले से बच्चों के साथ वहां पर थीं। वहीं, विराट कोहली वर्ल्ड कप मैच खत्म होने के बाद लंदन पहुंचे। जहां से अब कपल की झलक सामने आई। वीडियो में विराट कोहली बेटे को गोद में लिए हुए हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा पास में खड़ी हैं। कपल एक फ्लावर शॉप पर दिखाई दे रहा है। वीडियो में वामिका कहीं नजर नहीं आईं। वीडियो काफी दूर से शूट किया गया है इसलिए विराट और अनुष्का के चेहरे भी साफ नहीं दिखाई दे रहे हैं।
खबरें और भी
Akaay Kohli in his Papa's Lap. 🩷 pic.twitter.com/dvj7RG76s8
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 18, 2024
लंदन से है अकाय का खास कनेक्शन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे अकाय कोहली का स्वागत इस साल की शुरुआत में किया था। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। कपल ने अकाय के जन्म के लिए लंदन को चुना था। तभी से दोनों के भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट होने की भी अफवाह उड़ रही है। हालांकि, अनुष्का और विराट ने इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा है।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma और Virat Kohli का लंदन से थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, कृष्ण भक्ति करते नजर आया कपल