Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वृंदावन में दर्शन के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ सामने आया वामिका कोहली का यह वीडियो, लोग बोले- सो क्यूट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 06 Jan 2023 12:14 PM (IST)

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कभी भी मीडिया में वामिका की तस्वीर शेयर नहीं की है। हालांकि एक-दो मौकों पर वामिका का चेहरा कैमरे में कैद जरूर हुआ है। ...और पढ़ें

    Still Image of Anushka Sharma and Virat Kohli with Vamika
    Still Image of Anushka Sharma and Virat Kohli with Vamika

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी व पूर्व कप्तान विराट कोहली की गिनती बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में की जाती है। दोनों की अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग है। फैंस इनकी जोड़ी को पसंद भी करते हैं। दोनों अक्सर बेटी वामिका के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हैं, लेकिन कभी उसका फेस रिवील नहीं किया है। फैंस वामिका की झलक देखने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वृंदावन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस को वामिका के क्यूट फेस की छोटी सी झलक देखने को मिली है।

    सामने आई वामिका की एक झलक

    वृंदावन के एक आश्रम से दोनों का मत्था टेकते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो में विराट और अनुष्का बाबा स्वामी प्रेमानंद जी महाराज आश्रम में जाकर श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन किए। विराट और अनुष्का के साथ वामिका भी मौजूद हैं। वह अनुष्का शर्मा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। श्री हित प्रेमानंद ने अनुष्का को चुनरी पहनाई और इसी दौरान जब वामिका ने अपना चेहरा ऊपर किया, तो वीडियो में उनके चेहरे की एक झलक कैद हो गई। यह वीडियो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन पेज से शेयर किया गया है। हालांकि, इसी वीडियो में कैमरे पर वामिका का चेहरा दिखने पर उसे हार्ट इमोजी से ढक कर एडिट किया गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by @virushka_always1801

    फैंस ने दिया यह रिएक्शन

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ वामिका यह वीडियो देख फैंस ने बस एक ही बात कही- सो क्यूट। 

    पहले भी वायरल हुई थी तस्वीर

    गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब वामिका कोहली का फेस कैमरे के सामने रिवील किया गया है। इससे पहले पिछले साल हुए वनडे मैच में विराट कोहली को प्रोत्साहित करतीं अनुष्का शर्मा की गोद में वामिका का वीडियो वायरल हुआ था। वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी और तभी यह पहली बार था जब उनकी बेटी कैमरी की नजरों में आई थी।

    यह भी पढ़ें: Honey Singh: टीना थदानी को रिझाने के लिए हनी सिंह को करना पड़ा था यह काम, दुबई में हुई थी पहली मुलाकात

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना-स्टैन को बिग बॉस ने लगाई फटकार, नाराज बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

    खबरें और भी