Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरपोर्ट पर ओवरसाइज्ड जैकेट पहने नजर आईं Anushka Sharma, यूजर्स बोलें- ' मत छुपाओ हमे पता है आप प्रेग्नेंट हैं'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 02:56 PM (IST)

    Anushka Sharma Airport Look अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबरे सुर्खियों में है। तब से एक्ट्रेस ओवरसाइज़्ड या फिर बैगी ड्रे ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Instagram)
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma  Airport Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  (Anushka Sharma) पिछले काफी समय से पर्दे से दूर है। आखिरी बार एक्ट्रेस को शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। एक्ट्रेस  पिछले काफी समय से अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    दीवाली के मौके पर उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंब साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाया है।

    अनुष्का का एयरपोर्ट लुक

    जब से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबरे सुर्खियों में है। तब से एक्ट्रेस ओवरसाइज़्ड या फिर बैगी ड्रेस में नजर आई है।  शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। 16 दिसंबर यानी शनिवार को अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर की ओवरसाइज़्ड जैकेट कैरी की हुई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    अनुष्का ने छुपाया बेबी बंप

    अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने व्हाइट पैंट और ब्लैक कलर की ओवरसाइज्ड जैकेट कैरी की हुई थी, जिसमें हमेशा की तरह वह खूबसूरत लग रही थीं। जब अनुष्का अपनी कार से बाहर निकलीं और एयरपोर्ट के एंट्री गेट की ओर बढ़ीं और पैपराजी को 'बाय' भी कहा।

    खबरें और भी

    2021 में वामिका को दिया था जन्म

    अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली से शादी की। एक्ट्रेस ने साल 2021 में बेटी वामिका को जन्म दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर आज तक शेयर नहीं की है।

    अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

    वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का अगली बार स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित यह बायोपिक क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है।