Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Shetty On Kantara: धनुष और प्रभास के बाद अब कांटारा की सराहना की अनुष्का शेट्टी ने, कहा- जरूर देखें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 04:33 PM (IST)

    Anushka Shetty On Kantara कांटारा फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म की कई कलाकार सराहना कर चुके है। अब ताजा नाम फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का ...और पढ़ें

    Anushka Shetty On Kantara: अनुष्का शेट्टी ने फिल्म की सराहना की है।
    Anushka Shetty On Kantara: अनुष्का शेट्टी ने फिल्म की सराहना की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Shetty On Kantara: फिल्म कांटारा हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म की लोकप्रियता बड़ी तेजी से बढ़ रही है। अब फिल्म की सराहना बाहुबली फिल्म में नजर आ चुकी अनुष्का शेट्टी ने की है। इसके पहले धनुष और प्रभास फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं।

    कांटारा फिल्म अपनी रिलीज से ही खबरों में हैं

    कांटारा फिल्म अपनी रिलीज से ही खबरों में हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। अब अनुष्का शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म पर प्यार बसाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म का एक्शन थ्रिलर काफी शानदार है। उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'ऋषभ आपने दमदार अभिनय किया है। कृपया सिनेमाघर में फिल्म को देखें। इसे मत छोड़िएगा।'

    यह भी पढ़ें: Vaishali Takkar Suicide: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या से सदमे में फैंस, दुख जताते हुए कहा- शॉकिंग

    'कांटारा माइंड ब्लोइंग फिल्म है'

    इसके पहले धनुष ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, कांटारा माइंड ब्लोइंग फिल्म है। यह एक मस्ट वॉच फिल्म है। ऋषभ शेट्टी ने सभी को गौरवान्वित किया है। यह बहुत ही लोकप्रिय फिल्म है। फिल्म का कांसेप्ट और क्लाइमेक्स बहुत ही थ्रिलिंग है। सभी को सिनेमाघर में देखनी चाहिए।' धनुष ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था।

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Brutally Trolled: रश्मिका मंदाना ने सामी-सामी गाने पर लगाया ठुमका, ट्रोल्स ने कहा- बस करो..

    कांटारा 2 के रिलीज के भी खबरें आ रही हैं

    इस बीच कांटारा 2 के रिलीज के भी खबरें आ रही हैं। फिल्म के अभिनेता ऋषभ ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान फिल्म के प्रमोशन पर है। हम इस बारे में बाद में बात करेंगे। हमने फिर उनके लिए कई सब प्लॉट सोच रखे हैं। हम इसे उपकथा कहेंगे।' अनुष्का शेट्टी जल्द महेश पी के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इस बीच फिल्म कांटारा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी पसंद किया जा रहा है।

    खबरें और भी