Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anasuya Bharadwaj Trolls Vijay Deverakonda: अनासूया भारद्वाज ने विजय देवरकोंडा का उड़ाया, मजाक, फैंस ने 'आंटी' कहकर कर दिया ट्रोल!

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 05:56 PM (GMT+05:30)

    Anasuya Bharadwaj Trolls Vijay Deverakonda विजय देवरकोंडा का मजाक उड़ाना अनासूया भारद्वाज को महंगा पड़ रहा हैl उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा हैl अनासूया ...और पढ़ें

    Anasuya Bharadwaj Trolls Vijay Deverakonda: अनासूया भारद्वाज को ट्रोल किया जा रहा हैl
    Anasuya Bharadwaj Trolls Vijay Deverakonda: अनासूया भारद्वाज को ट्रोल किया जा रहा हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Anasuya Bharadwaj Trolls Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की हाल ही में फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैl इस फिल्म पर अनासूया भारद्वाज ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका मजाक उड़ाया था जो कि विजय देवरकोंडा के फैंस को नहीं भाया हैl वह अनासूया भारद्वाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें आंटी कहकर ट्रोल कर रहे हैंl

    फिल्म अर्जुन रेड्डी के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा ने गाली दी थी

    फिल्म अर्जुन रेड्डी के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा ने गाली दी थीl इस बात को 5 वर्ष बीत गए हैं लेकिन अनासूया इसे भूल नहीं पाई है और उन्होंने इंस्टाग्राम के हालिया पोस्ट में नेगेटिव रिव्यूज को लेकर विजय देवरकोंडा पर निशाना साधा हैl

    अनासूया भारद्वाज ने विजय देवरकोंडा पर निशाना साधा है

    अनासूया भारद्वाज ने तेलुगु भाषा में एक ट्वीट किया है, जिसका अर्थ है, 'कर्मा एक बूमरैंग के समान है और यह जीवन में भले ही देरी से सही लेकिन आता जरूर हैl मां का दर्द नहीं जाएगाl कर्म कई बार मुश्किल होता है लेकिन यह आता जरूर हैl' अनासूया का ट्वीट विजय देवराकोंडा के फैंस को रास नहीं आया हैl वह अनासूया को लगातार ट्रोल कर रहे हैं और अनासूया को आंटी कहकर बॉडी शेम कर रहे हैंl इस पर भी अनासूया भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने लिखा है, 'मैं कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हूं, जिसमें मुझे आंटी कहकर बॉडी शेम किया जा रहा हैl इसमें मेरे परिवार को भी घसीटा जा रहा हैl मैं इन सब के खिलाफ केस दर्ज कराऊंगीl आप लोगों को ऐसा करने का पछतावा होगाl यह मेरी अंतिम चेतावनी हैl'

    अर्जुन रेड्डी 2017 में लाइगर की रिलीज डेट पर ही रिलीज हुई थी

    गौरतलब है कि अर्जुन रेड्डी 2017 में लाइगर की रिलीज डेट पर ही रिलीज हुई थीl उस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया थाl फिल्म में विजय देवरकोंडा ने अर्जुन रेड्डी देशमुख की भूमिका निभाई थीl इसी फिल्म की रीमेक कबीर सिंह हिंदी में बनी थीl

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)