Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Old Money: हिंसा के खिलाफ Salman Khan-संजय दत्त का फरमान, एपी ढिल्लों के गाने में दिखा जबरदस्त स्वैग

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 11:27 AM (IST)

    पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के लेटेस्ट सॉन्ग ओल्ड मनी (Old Money Song) की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त ...और पढ़ें

    एपी ढिल्लों के गाने में दिखे सलमान और संजय (Photo Credit-Instagram)
    एपी ढिल्लों के गाने में दिखे सलमान और संजय (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. एक साथ नजर आए सलमान खान और संजय दत्त
    2. सिंगर एपी ढिल्लों के गाने में दिखी दोनों की झलक
    3. नो वॉयलेंस को लेकर सलमान और संजय की अपील

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के लेटेस्ट सॉन्ग मनी ओल्ड (Ap Dhillon Old Money Song) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) की झलक और संजय दत्त की मौजूदगी को लेकर एलान किया गया था। तब से फैंस एपी के इस गाने की रिलीज के लिए बेताब थे और अब उनकी एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर ले जाने के लिए ओल्ड मनी सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। 

    जिसमें सलमान खान और संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक साथ नजर आ रहे हैं। एपी ढिल्लों का ये नया गीत नो वॉयलेंस के खिलाफ संदेश देता है। आइए एक नजर इस गाने पर डालते हैं। 

    रिलीज हुआ ओल्ड मनी सॉन्ग

    लंबे वक्त सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी किसी प्रोजेक्ट में एक साथ दिखी है। एपी ढिल्लों के ओल्ड मनी गाने से ये संभव हो पाया है। 9 अगस्त यानी एपी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस गीत को रिलीज किया गया है। ओल्ड मनी सॉन्ग (Old Money Song) साफ देखा जा रहा है कि एपी ढिल्लों अपने दोस्त के साथ एक गैंगवार को अंजाम देने जाते हैं, जिसमें उनका दोस्त मारा जाता है और उन्हें बंदी बना लिया जाता है।

    ये भी पढ़ें- Old Money Teaser: एपी ढिल्लों के गाने में सलमान खान ने दिखाया बॉसी अंदाज, फैंस बोले- जलवा है भाई का

    उनको बचाने के लिए सलमान खान मौके पर पहुंचते हैं और गोलियों के बौछार से दुश्मन को पस्त कर देते हैं। गाने के अंत में संजय दत्त की एंट्री होती है और वह सलमान के साथ मिलकर एपी को हिंसा न करने की सलाह देते हैं। ओल्ड मनी के बोल और म्यूजिक काफी शानदार लग रहा है। 

    माना जा रहा है कि एपी ढिल्लों के अन्य गीतों की तरह ओल्ड मनी भी यूथ की गाड़ियों में धमाल मचाता हुआ नजर आ सकता है। 

    सलमान और संजय ने किया शेयर 

    एपी ढिल्लों के इस लेटेस्ट सॉन्ग की एक झलक को सलमान खान और संजय दत्त ने अपने-अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी साझा किया है और फैंस इस गीत को सुनने के साथ-साथ हिंसा न करने की अपील की है। 

    ये भी पढ़ें- गैंगस्टर लुक में एपी ढिल्लों, Salman Khan-संजय दत्त के साथ 'ओल्ड मनी' में दिखाएंगे एक्टिंग का दम

    खबरें और भी