यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कंट्रोवर्सी के बाद Apoorva Mukhija ने सोशल मीडिया की वापसी, पहले पोस्ट में किया जान से मारने की धमकियों का जिक्र
कॉमेडी की दुनिया हाल ही में विवादों से घिरी रही है। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद कई कॉन्टेंट क्रिएटर्स पर पुलिस केस दर्ज हुए जिनमें इंफ्लुएंसर अपूर ...और पढ़ें

HighLights
- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुआ था विवाद
- समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया पर हुआ था केस
- अब अपूर्वा मुखीजा ने शेयर किया पहला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija Instagram), जिन्हें लोग 'द रिबेल किड' के नाम से भी जानते हैं, बीते कुछ समय से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं। विवाद के बाद अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट्स हटा दी थीं। लेकिन अब उन्होंने एक अपने साइड की कहानी बताते हुए सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने अपनी नई पोस्ट में लिखा – "कहानीकार से कहानी मत छीनिए।"
अपूर्वा मुखीजा को मिल रही थी भद्दी धमकियां
पोस्ट शेयर करते हुए अपूर्वा ने बताया कि विवाद के बाद उन्हें कितनी गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए, जिनमें लोगों द्वारा किए गए भयानक कमेंट्स और मैसेज देखे जा सकते हैं। कुछ लोगों ने दुष्कर्म और एसिड अटैक जैसी भयानक धमकियां दी हैं। अपूर्वा ने कहा कि उन्होंने जो स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं, वो तो सिर्फ एक छोटा हिस्सा हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह की मेंटल हैरसमेंट का सामना करना पड़ा और किस मजबूती से वो अब फिर से खड़ी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- थिएटर्स में लगेगा दोस्ती के बोनस और कॉमेडी के जैकपॉट, Ajay Devgn ने शेयर किया Andaz Apna Apna का नया ट्रेलर
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो से शुरू हुआ था विवाद
जिन लोगों को नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि अपूर्वा मुखीजा समय रैना के शो के एक एपिसोड में शामिल हुई थीं। इंफ्लुएंसर ने एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया को भी अपने विवादित बयान के कारण कानूनी पचड़ों में पड़ना पड़ा था।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
विवादित घटना के बाद, न केवल रणवीर और समय के खिलाफ बल्कि अपूर्वा के खिलाफ भी पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं का इस्तेमाल करते हुए शो में अश्लील और स्पष्ट यौन सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। विवाद के कारण, समय ने यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए थे।
खबरें और भी
राष्ट्रीय महिला आयोग से मिला था नोटिस
इससे पहले, अपूर्वा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) कार्यालय भी गईं थीं, जहां उन्होंने अपना लिखित माफीनामा दिया था। पिछले महीने एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में अपूर्वा को खार पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा गया था। अब लंबे समय के बाद उनका पहला पोस्ट सामने आने के बाद लोगों में विवाद को लेकर अलग अलग राय बंट गई है।