Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tara Sutaria ने 'अपूर्वा' के लिए की कड़ी मेहनत, बताया- मिट्टी और राख में लिपटीं, नहीं किया हफ्तेभर स्नान

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM (GMT+05:30)

    Tara Sutaria जल्द फिल्म अपूर्वा में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अब फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि परफेक ...और पढ़ें

    तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' (Photo Credit: Instagram)
    तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tara Sutaria Apurva: एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अपूर्वा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है और अब एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग के किस्से को शेयर किया है। बता दें कि एक्ट्रेस इस फिल्म के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं।

    निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'अपूर्वा' सर्वाइवल थ्रिलर होने वाली है। तारा सुतारिया ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय तक नहीं नहाई थीं।

    यह भी पढ़ें: Apurva First Look: थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

    तारा सुतारिया ने शेयर किया किस्सा

    तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म 'अपूर्वा' से अपने किरदार की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने खुलासा किया वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हफ्ते से ज्यादा समय तक नहा नहीं पाई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने बाल तक नहीं बनाए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

    तारा ने कैप्शन में लिखा 'मुझे अपूर्वा पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि मैंने फिल्म का हर शॉट खुद फिल्माया है.. कोई बहाना नहीं। जब हमने शूटिंग कि तब मैंने एक ताकत और शक्ति महसूस की, जो मैंने पहले कभी नहीं की थी। मुझे याद है कि मैंने शूटिंग के बीच में एक सप्ताह से अधिक समय तक स्नान नहीं किया था, जिससे मैं भयानक लग रही थी और महसूस कर रही थी'।

    खबरें और भी

    इसके आगे तारा ने लिखा 'मैं मिट्टी और राख में लोट गई (यह सच में मजेदार था) और मेरे बालों को कई हफ्तों तक ब्रश नहीं किया गया था। जब हमने पोस्टर शूट किया तो मैं कैसा दिख रही थी, इसकी एक छोटी सी झलक यहां दी गई है। इतने प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक टीम के रूप में हम अभिभूत हैं'।

    कब रिलीज होगी 'अपूर्वा'

    स्टार स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज की यह बेहतरीन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' 15 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Apurva Trailer: रोमांच से भरपूर सर्वाइवल थ्रिलर 'अपूर्वा' का ट्रेलर रिलीज, Tara Sutaria की एक्टिंग जीतेगी दिल