Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apurva First Look: अपूर्वा से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आया सामने, उत्साहित हुए फैंस

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 04:55 PM (GMT+05:30)

    Apurva First Look तारा सुतारिया की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर अपकमिंग फिल्म अपूर्वा का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्ट्रेस का ...और पढ़ें

    Apurva First Look:Tara Sutaria first look from Apurva released.
    Apurva First Look:Tara Sutaria first look from Apurva released.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Apurva First Look:  बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। अब उन्होंने अपनी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस दमदार और इंटेंस लुक दिख रहा है।  

    तारा सुतारिया ने अपूर्वा से अपने फर्स्ट लुक को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपने हाथों में एक क्लैप बोर्ड लिए हुए पोज दिख रही है, जिसमें फिल्म का नाम अपूर्वा लिखा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इस तस्वीर में मेकर्स ने उनके लुक के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। अपने इस लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, वो बहुत ही क्रू है, वो बहुत ही मजबूत है, वो अपूर्वा है।  

    Tara Sutaria

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अपूर्वा एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें तारा सुतारिया का अब तक ना देखने वाला अवतार दिखेगा।

    थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म

    जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की कहानी एक महिला ओरिएंटेड किरदार के आस-पास घूमती हुई दिखाई देगी, जो चुनौतियों का सामना करते हुए दमदार एक्शन करती हुई दिखेंगी। जो दर्शकों को अंत तक बांध कर रखेगी। निखिल नागेश के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी द्वारा किया जा रहा है। उनकी इस फिल्म के अलगे साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि अभी अपूर्वा की रिलीज के बारे में मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।  

    जुलाई में हुआ था फिल्म का एलान

    आपको बता दें कि इस फिल्म का एलान जुलाई में तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि अपूर्वा फियरलेस का एक नया चेहरा है और उसका नाम अपूर्वा है। मैं इतनी मजबूत, शक्तिशाली किरदार को निभाने के लिए खुद को बहुत ही सम्मानित और रोमांचित हूं। इस फिल्म की कहानी नर्वस कर देने वाली है जो लोगों को अंत तक बांधे रखेगी।

    खबरें और भी

    नेचर 4 नेचर में भी आएंगी नजर

    हाल ही में तारा सुतारिया की फिल्म नेचर 4 नेचर का भी फर्स्ट लुक टीजर साझा किया था, जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। इस टीजर को देखने के बाद मालूम होता है कि फिल्म की कहानी प्रकृति पर आधारित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: Krishna Health update: महेश बाबू के पिता कृष्णा की हालत नाजुक, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में कराया भर्ती