Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apurva New Song: 'अपूर्वा' का नया गाना 'Hai Khuda' हुआ रिलीज, विशाल मिश्रा की आवाज ने बनाया फैंस को दीवाना

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 06:39 PM (IST)

    Apurva Song Hai Khuda अपूर्वा एक थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 15 नवंबर 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी में त ...और पढ़ें

    'अपूर्वा' का नया गाना 'है खुदा' रिलीज (Photo Credit: Instagram)
    'अपूर्वा' का नया गाना 'है खुदा' रिलीज (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 'अपूर्वा' का नया गाना 'है खुदा' रिलीज
    2. गाने को दी विशाल मिश्रा ने आवाज
    3. फैंस को पसंद आया गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Apurva Song Hai Khuda: तारा सुतारिया, अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'अपूर्वा' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। अब फिल्म का एक नया गाना 'है खुदा' रिलीज कर दिया गया है।

    इस गाने में फिल्म की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं, जिसमें तारा सुतारिया भागते हुए, लड़ते हुए और इश्क फरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह फिल्म तारा सुतारिया के लिए काफी खास है, क्योंकि इसके जरिए वह ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Tara Sutaria ने लव लाइफ पर तोड़ी चुप्पी, बताया- डेटिंग की खबरों पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन

    रिलीज हुआ 'है खुदा' गाना

    'अपूर्वा' फिल्म के 'है खुदा' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने को विशाल ने कौशल किशोर के साथ मिलकर लिखा है। इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए तारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लिखा 'अपने अंदर की आग को बाहर निकालें और अपनी कहानी फिर से लिखें, इतना शक्तिशाली, अविश्वसनीय गीत'। लोगों को भी यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

    'है खुदा' गाने पर फैंस का रिएक्शन

    यूजर्स को विशाल मिश्रा की आवाज में गाया हुआ 'है खुदा' गाना काफी पसंद आ रहा है। लोग यूट्यूब पर इसे लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'दमदार और जादुई गाना'। एक अन्य ने लिखा 'विशाल मिश्रा की आवाज रोंगटे खड़े कर देती है'। तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा 'अच्छा गाना और खूबसूरत आवाज'।

    खबरें और भी

    क्या है 'अपूर्वा' की कहानी

    'अपूर्वा' फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक साधारण लड़की की कहानी है, जो जिंदा रहने के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करती है। फिल्म में अपूर्वा का किरदार निभा रही तारा कुछ बदमाशों से बचने की कोशिश करती हुई दिखाई देंगी, जो ट्रक लुटेरे होते हैं और वह उसे अपना शिकार बनाना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Apurva: 'सुखा' के किरदार से बाहर निकलना था चुनौतिपूर्ण, Abhishek Banerjee ने शेयर किया शूटिंग का अनुभव