Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AR Rahman के कंट्रोवर्शियल बयान पर जावेद जाफरी ने दिया उनका साथ, कहा- 'बॉलीवुड सच में बदल...'

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 04:37 PM (IST)

    एआर रहमान ने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा। इस बयान पर का ...और पढ़ें

    एआर रहमान के सपोर्ट में आए जावेद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एआर रहमान के सपोर्ट में आए जावेद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एआर रहमान उस समय चर्चा का विषय बन गए थे जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक कमेंट किया था। सिंगर ने कहा कि इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव होता है जिसकी वजह से उन्हें पिछले 8 सालों से काम नहीं मिल रहा। इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ और कई लोगों ने इस पर प्रश्न भी उठाए।

    जावेद जाफरी ने क्या कहा?

    अब बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी ने इस मामले में रहमान का साथ दिया है। इस पर बात करते हुए जावेद ने आईएएनएस से कहा, इंडस्ट्री सच में बदली है ठीक वैसे ही जैसे दुनिया। डिजिटल एआई। दुनिया बदल रही है। फैशन बदल रहा, फूड बदल रहा, वैल्यू बदल रही। नेरेटिव भी बदल रहा। मुझे अभी मालूम चला है कि जेन जी और अल्फा का अटेंशन स्पैन ही 6 सेकेंड का है।

    Rahman (6)

    यह भी पढ़ें- 'मैं मुस्लिम, रामायण हिंदू...'AR Rehman ने रणबीर कपूर की फिल्म में काम करने को लेकर कही बड़ी बात

    जावेद ने आगे कहा कि पहले लंबी कहानियां फिल्मों में बताई जाती थीं, लेकिन अब समय कम है। चॉइस तो हैं, लेकिन बिजनेस भी है। नंबर्स मायने रखते हैं। अब प्रोजेक्ट बनते हैं, सिर्फ फिल्म नहीं।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि बीबीसी नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पिछले कुछ सालों में काम कम मिल रहा है। उन्होंने इस बदलाव का कारण पिछले आठ सालों में बदलती सत्ता और सांप्रदायिक माहौल को बताया। उन्होंने कहा कि ये बातें उन्हें कानाफूसी से पता चली हैं। सीधे तौर पर नहीं। बता दें कि इस पूरे विवाद पर कड़ी आलोचना झेलने के बाद सिंगर पहले ही इस मामले में एक वीडियो जारी कर माफी मांग चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- AR Rahman के कम्युनल कमेंट विवाद पर परेश रावल का आया रिएक्शन, कहा- 'आप हमारा...'

    खबरें और भी