यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AR Rahman Net Worth: एक घंटे में इतने करोड़ कमा लेते हैं एआर रहमान, लग्जरी लाइफ और नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश
AR Rahman Net Worth भारत सबसे अमीर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान करोड़ों के संपत्ति के मालिक है। वो एक घंटे के लिए काफी बड़ा अमाउंट चार्ज करते हैं ...और पढ़ें

नई दिल्ल, जेएनएन। AR Rahman Net Worth:‘द मोजार्ट ऑफ मद्रास’ के नाम से मशहूर एआर रहमान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। 6 जनवरी 1967 को चेन्नई में जन्मे ये मशहूर सिंगर देश के इकलौते ऑस्कर विनर सिलेब हैं। जिंदगी में काफी मुश्किलें देखने के बाद इस मुकाम पर पहुंचे रहमान आज एक आलीशान जिंदगी जीत रहे हैं।
रोजा के लिए मिले थे 25 हजार
साल 1992 में रोजा के लिए म्यूजिक देने के वाले एआर रहमान को 25 हजार रुपये मिले थे। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला जिसके बाद बॉलीवुड में भी एआर रहमान की बल्ले-बल्ले हो गई। वो पहले लाखों में फिर करोड़ों में चार्ज करने लगे। फिलहाल वो दुनिया के सबसे अमीर म्यूजिक कम्पोजर में से एक हैं।
लंदन और यूएस में भी है स्टूडियो
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता अक्सर हॉलीवुड जाते रहते हैं। स्टेट्स के अपने टूर के दौरान वो अपने एलए वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। टीओआई के अनुसार, रहमान के पास एक अपार्टमेंट जिसमें उनका स्टूडियो भी चलता है। एआर रहमान की वेबसाइट के अनुसार, वह मुंबई, लंदन और लॉस एंजिल्स में केएम म्यूजिक स्टूडियो नाम से कई स्टूडियो के मालिक हैं।
महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन
अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल से ए आर रहमान कोई समझौता नहीं करते हैं और उनके गैरेज में कई शानदार गाड़ियां हैं, जिनमें 93.87 लाख रुपये की पावरफुल वॉल्वो एसयूवी, 1.08 करोड़ रुपये की जगुआर और 2.86 करोड़ रुपये की मर्सिडीज शामिल हैं। सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $280 मिलियन है, यानी लगभग 2100 करोड़ रुपये।
खबरें और भी
एक घंटे के लिए इतना करते हैं चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ए आर रहमान एक फिल्म में म्यूजिक देने का 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसी तरह एक लाइव कॉन्सर्ट में गाने के लिए वो प्रति घंटे 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। देश के बड़े शहरों में उनके आलीशान बंगले हैं और इसमें लॉस एंजिल्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है।