Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अरबाज खान 58 साल की उम्र में फिर बने पापा, पत्नी शूरा ने बेटी को दिया जन्म

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 04:01 PM (GMT+05:30)

    Arbaaz Khan और शूरा खान माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में शूरा को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन ...और पढ़ें

    अरबाज खान और शूरा खान ने पहले बच्चे का किया स्वागत
    अरबाज खान और शूरा खान ने पहले बच्चे का किया स्वागत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शूरा को गुरुवार, 4 अक्टूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार, 5 अक्टूबर को शूरा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। सलमान खान भी अपने परिवार के साथ इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल स्थित फार्महाउस से वापस आ रहे हैं।

     खान परिवार में आई खुशियां

    अरबाज और शूरा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी गर्ल का स्वागत किया है। फैंस कपल को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। वहीं अरबाज के भाई और एक्टर सलमान खान भी इस खुशी का जश्न मनाने के लिए पनवेल फार्महाउस से वापस आ रहे हैं। अरबाज और शूरा ने हाल ही में सितारों से सजी गोद भराई पार्टी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरा खान परिवार और कुछ मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं। सलमान खान भी इस इवेंट में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शामिल हुए थे।                           

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    यह भी पढ़ें- Gauahar Khan ने दिखाई बेटे की पहली झलक, क्या है न्यू बोर्न बेबी के नाम का असली मतलब?

    अरबाज और शूरा की लव स्टोरी

    अरबाज खान और शुरा खान की प्रेम कहानी बॉलीवुड के पर्दे के पीछे पनपे रोमांस की कहानी है। दोनों की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। अरबाज जब 'पटना शुक्ला' के निर्माता थे, तब शूरा लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थीं। सेट पर, उनका प्रोफेशनल रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गया और फिर उन्हें प्यार हो गया। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध गए।

    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    गौरतलब है कि यह अरबाज खान का दूसरा बच्चा है, उनकी पहली शादी एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा से हुई थी जिनके साथ उनका एक बेटा अरहान खान है। मलाइका और अरबाज 1998 से 2017 तक शादीशुदा रहे। 19 साल की शादी के बाद 2017 में दोनों अलग हो गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- K3G की 'छोटी पू' ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्या है नन्हीं परी के नाम का मतलब?