Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरबाज खान से उम्र में 24 वर्ष छोटी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने मनाया अपना जन्मदिन, शहनाज गिल भी पार्टी करती आई नजर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2022 07:11 AM (IST)

    Giorgia Andriani Age जॉर्जिया एंड्रियानी अरबाज खान की गर्लफ्रेंड हैl वह उनसे उम्र में 24 वर्ष छोटी हैl अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी ने अभी तक शादी ...और पढ़ें

    Giorgia Andriani Age: जॉर्जिया एंड्रियानी ने बीती रात अपना जन्मदिन मनाया हैl
    Giorgia Andriani Age: जॉर्जिया एंड्रियानी ने बीती रात अपना जन्मदिन मनाया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएन। Giorgia Andriani Age: सलमान खान के भाई अरबाज खान की उम्र 54 वर्ष हैl अब उनकी 30 वर्षीय गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने बीती रात जन्मदिन की पार्टी की हैl इस अवसर पर शहनाज गिल भी नजर आई हैl तीनों जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैंl तीनों की एक फोटो वायरल हो रहा हैl इसमें शहनाज गिल जॉर्जिया एंड्रियानी को केक खिलाती नजर आ रही हैl वहीं अरबाज खान कुछ पीते नजर आ रहे हैंl

    जॉर्जिया एंड्रियानी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही है

    फोटो में जॉर्जिया एंड्रियानी ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैl उन्होंने मेकअप कर रखा हैl उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है और वह केक खाने का तैयारी में हैl जॉर्जिया एंड्रियानी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैl फोटो में जॉर्जिया एंड्रियानी ने थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी हैl इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैl वहीं एक फोटो में वह अरबाज खान के साथ भी पोज कर रही थीl दोनों काफी खुश लग रहे थेl

    अरबाज खान इन दिनों उम्र में 24 वर्ष छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं

    गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा से तलाक होने के बाद अरबाज खान इन दिनों उम्र में 24 वर्ष छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैंl दोनों ने अभी तक शादी की डेट की घोषणा नहीं की हैl जॉर्जिया एंड्रियानी एक्ट्रेस हैl वह कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी कर चुकी हैl

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अरबाज खान के भाई सोहेल खान का भी हो रहा है तलाक

    अरबाज खान के भाई सोहेल खान का तलाक भी हो रहा हैl सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह ने तलाक के लिए आवेदन कर दिया हैl दोनों को मुंबई में फॅमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया थाl दोनों को दो बच्चे भी हैl इसके पहले अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका हैl मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैl

    खबरें और भी