Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इफ्तार पार्टी में परवान चढ़ा Arbaaz Khan- शूरा का इश्क, एक दूसरे का जूठा खाकर दोस्तों के सामने लुटाया प्यार

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 10:54 AM (GMT+05:30)

    अरबाज खान प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के कई सालों बाद अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा ...और पढ़ें

    अरबाज खान और शूरा खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अरबाज खान और शूरा खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपनी दूसरी वाइफ शूरा खान (Sshura Khan) के साथ पब्लिक प्लेस पर कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। वह भरी महफिल में भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने से गुरेज नहीं करते। अरबाज की शूरा से दूसरी लव मैरिज है और वह एक दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

    अरबाज-शूरा ने की इफ्तार पार्टी

    हाल ही में अरबाज ने शूरा और इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी की। वह रमजान के पाक महीने में मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर पत्नी शूरा खान संग इफ्तार करने पहुंचे। न्यूली मैरिड कपल अरबाज और शूरा ने इफ्तार पार्टी में कई लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं, बल्कि अरबाज भीड़ से अपनी वाइफ को प्रोटेक्ट करते भी नजर आए। इनकी क्यूट केमेस्ट्री के कुछ वीडियो सामने आए हैं।

    अरबाज ने यूं लुटाया पत्नी पर प्यार

    अरबाज और शूरा एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आए। इफ्तार के बाद शूरा पति अरबाज के चेहरे पर लगा थोड़ा सा खना साफ करती नजर आईं। इतना ही नहीं, अरबाज ने पत्नी शूरा का जूठा भी खाया। कपल की क्यूट केमेस्ट्री देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अरबाज और शूरा की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    भीड़ में भी रखा ख्याल

    अरबाज ने भीड़ में भी शूरा का ख्याल रखा। वह उन्हें लोगों से बचाते हुए कार की तरफ ले जाते हुए देखे गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इन दोस्तों ने ज्वाइन की इफ्तार पार्टी

    इफ्तार पार्टी में कपल के की दोस्त नजर आए। अरबाज और शूरा को रवीना टंडन और टेलीविजन एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने ज्वाइन किया। इस वीडियो को देख कुछ ने अरबाज-शूरा की बॉन्डिंग की तारीफ की, तो कुछ ने मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर चुटकी ली। 

    यह भी पढ़ें: इवेंट में Munawar Faruqui ने Ayesha Khan का उड़ाया ऐसा मजाक, सुनकर हंसी नहीं रोक पाए फैंस

    खबरें और भी