Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वो भाड़ में जाएं...'Celebrity Master Chef पर रो-रोकर Archana Gautam का हुआ बुरा हाल, फराह खान ने संभाला

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 09:44 PM (IST)

    अर्चना गौतम (Archana Gautam) इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफमें नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें ...और पढ़ें

    फराह खान और अर्चना गौतम (Photo: Instagram)
    फराह खान और अर्चना गौतम (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम हाल ही में पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में नजर आ रही हैं। शो में अर्चना अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सबको हंसाती रहती हैं।

    अर्चना गौतम का हो चुका है ब्रेकअप

    हाल ही में एक्ट्रेस शो पर अपने निजी संघर्ष का खुलासा करते हुए रो पड़ीं। भावुक होकर अभिनेत्री ने बताया कि उनका अपने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो चुका है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उन्हें इस तरह देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef से खत्म हुआ आयशा जुल्का का सफर, टीवी की इस मशहूर बहू से हारी बाजी

    फराह खान ने पूछा क्या हुआ?

    यह पूरा तनावपूर्ण क्षण फैसल शेख और आयशा जुल्का के बीच खाना पकाने की प्रतियोगिता के दौरान सामने आया, जब फराह खान ने अर्चना की परेशानी को देखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    फराह खान ने अर्चना से पूछा कि वो क्यों रो रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनका 'ब्रेकअप हो गया'। अर्चना ने कहा- मैम डिस्टेंस बहुत आ गया है। काम में बिजी होने की वजह से बात नहीं कर पाती हूं। रात को सो जाती हूं।

    फराह के सामने रोने लगीं अर्चना

    इस पर फराह कहती हैं, ''अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड ये नहीं समझ रहा कि आप काम कर रही हैं और दिन-रात थक रही हैं तो वो भाड़ में जाए। ये मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं। अर्चना फिर रोते हुए फराह से कहती हैं - मैम गलतफहमी हो गई है। मैं समझ नहीं पा रही हूं।''

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Dream Visuals (@viral_dose_247)

    फैंस ने भी निकाला अपना गुस्सा

    इस पर फराह खान बोलीं- ''ये जो आज तुम कर रही हो मैं बहुत पहले ही इन चीजों से गुजर चुकी हूं। अगर मैंने सोचा होता कि ब्वॉयफ्रेंड को अहमियत दो, करियर को नहीं तो आज मैं यहां खड़ी नहीं होती।'' इसके बाद कुछ यूजर्स ने अर्चना के लिए खड़े होने के लिए फराह खान की भी सराहना की। वहीं कुछ लोगों ने अर्चना के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर गुस्सा दिखाया और सवाल किया कि कोई इतने प्यारे इंसान का दिल कैसे तोड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: बेहतरीन कुकिंग के बाद भी क्यों बाहर हुईं Dipika Kakar? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई