कोई काम नहीं दे रहा... कपिल शर्मा शो के चलते Archana Puran Singh को नहीं मिल रहीं फिल्में, बयां किया दर्द
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। ...और पढ़ें
-1776761953978_m.webp)
अर्चना पूरन सिंह (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
कपिल शर्मा शो की वजह से छूटे प्रोजेक्ट
इस मूवी में हाल ही में नजर आईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह पिछले चार दशकों से इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एक्टिव हैं। मौजूदा समय में उनका नाम कॉमेडिन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर जाना जाता है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने इस बात का खुलासा किया है कि कपिल के शो की वजह से उन्हें मूवीज के ऑफर आना बंद हो गए हैं। आइए जानते हैं कि अपने बयान में अभिनेत्री ने क्या-क्या कहा है-
अर्चना पूरन सिंह का शॉकिंग खुलासा
हाल ही में दिए न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह ने काम न मिलने को लेकर खुलकर चर्चा की है। अभिनेत्री ने बताया- कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चलते मुझे अब फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए हैं। कोई भी फिल्ममेकर्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। इस शो की वजह से मैंने कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया था।
यह भी पढ़ें- कंगाली में करना पड़ा C ग्रेड फिल्मों में काम, नहीं बन पाईं लीड 'हीरोइन'; 33 साल बाद एक्ट्रेस का खुलासा
-1776762849845.jpg)
मुझे आज भी याद है कि एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए मुझे लगभग 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड जाना था, जहां उस प्रोजेक्ट की शूटिंग होनी थी। लेकिन शो की लगातार शूटिंग के कारण मुझे वह ऑफर ठुकराना पड़ा। जब कपिल का शो टीवी पर आता था, तब करीब 100 एपिसोड शूट होते थे, जिसकी वजह मैं सालभर बिजी रहती थी। लेकिन ओटीटी पर आने के बाद चीजें बदल गई हैं।
-1776762888588.jpg)
अब धीरे-धीरे फिल्ममेकर्स ने मुझे काम के लिए अप्रोच करना भी बंद कर दिया। ऐसा लग रहा है कि 44 साल काम करने के बाद भी कोई भी मुझे एक्ट्रेस के तौर पर गंभीर नहीं ले रहा है और कोई बड़ा रोल ऑफर नहीं कर रहा है। इस तरह से अर्चना पूरन सिंह का दर्द छलका है।
खबरें और भी
इस मूवी में आईं नजर
बेशक एक तरफ अर्चना पूरन सिंह काम न मिलने की बात कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी लेटेस्ट फिल्म टोस्टर की चर्चा खूब हो रही है। अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की इस मूवी में अर्चना ने अपनी दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ सबका दिल जीत लिया है और हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। फिल्म टोस्टर को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।