Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अर्चना पूरन सिंह ने बताया Rekha की जिंदगी का सच, बोलीं - 'शूट के समय मिस्ट्री मैन के बारे में होती थी बात'

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 02:13 PM (IST)

    द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) के अपकमिंग एपिसोड में रेखा जी नजर आने वाली हैं। इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी ट ...और पढ़ें

    अर्चना पूरन सिंह ने बताया रेखा की जिंदगी का सच
    अर्चना पूरन सिंह ने बताया रेखा की जिंदगी का सच

    HighLights

    1. कौन है उनका 'मिस्ट्री मैन'
    2. द कपिल शर्मा के शो पर आएंगी रेखा
    3. अर्चना ने शेयर किया रेखा के लिए पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा के शो पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक बेहतरीन गेस्ट आते हैं। इस बार शो की खास मेहमान बनीं द एवरग्रीन ब्यूटी रेखा। उन्होंने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर अपने खास अंदाज में शिरकत की। इसका एक प्रोमो शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

    अर्चना पूरन सिंह ने खोल दी पोल पट्टी

    इस दौरान उनके साथ शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने स्टेज शेयर किया। अर्चना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि ये मोमेंट उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार रेखा की फिल्म सावन भादो देखी थी तो ये कभी नहीं सोचा था कि उन्हें स्टार से मिलने का मौका भी मिलेगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने रेखा की लाइफ के एक मिस्ट्री मैन के बारे में भी खुलासा किया।

    यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मजाक करना Archana Puran Singh पर पड़ा भारी, हरभजन सिंह ने मारा ताना

    फिल्म लड़ाई में साथ किया था काम

    अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अर्चना ने रेखा जी के बारे में एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। अर्चना ने बताया कि उन्होंने रेखा के साथ साल 1989 में आई फिल्म 'लड़ाई' में काम किया था। इसमें उन्होंने बताया कि आखिर रेखा हमेशा ही किस मिस्ट्री मैन के बारे में बात करती थीं।

    अर्चना ने लिखा, 'जब मैंने रेखाजी की 'सावन भादो' देखी, तो मैं एक छोटे शहर में रहने वाली एक बच्ची था, जिसकी शायद ही कभी मुंबई जाने की उम्मीद थी... और कभी रेखाजी से व्यक्तिगत रूप से मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं थी। फिर मुझे सालों बाद उनके साथ 'लड़ाई' में काम करने का मौका मिला।'

    खबरें और भी

    मिस्ट्री मैन के बारे में होती थी चर्चा

    अर्चना ने आगे लिखा कि उस वक्त मैं और रेखाजी फिल्म सिटी के लॉन में काफी बातें किया करते थे। मुझे आज भी याद है कि मैंने रेखाजी से पूछा था कि वो हमेशा किस शख्स के बारे में बात किया करती थीं। इस पर रेखा ने मुझसे कहा था कि क्या तुम उस शख्स के बारे में नहीं जानती हो? वैसे तो अर्चना ने अपनी पोस्ट में इस बात को क्लियर नहीं किया है लेकिन शायद इस बात से रेखा का इशारा अमिताभ बच्चन से था।'

    यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मजाक करना Archana Puran Singh पर पड़ा भारी, हरभजन सिंह ने मारा ताना