यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने अरिजीत सिंह, रिहाना और बिले एलिस जैसे सिंगर्स को इस मंच पर छोड़ा पीछे
Arijit Singh On Spotify गायक अरिजीत सिंह किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी करिश्माई आवाज के जरिए वह फैंस के दिलों में आसानी से घर बना लेते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- इस मंच पर इंडिया के टॉप सिंगर बने अरिजीत सिंह
- इन इंटरनेशनल सिंगर्स को अरिजीत ने छोड़ा पीछे
- फिल्म जवान से रिलीज हुआ अरिजीत का ये गाना
नई दिल्ली जेएनएन: मौजूदा समय में किसी एक ऐसे गायक का जिक्र किया जाए, जिसके गानों के लोग दीवाने हैं। तो इस मामले में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी करिश्माई आवाज के चलते अरिजीत गानों में जान फूंक देते हैं।
इस बीच अब इनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अरिजीत सिंह ऑनलाइन म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाई पर इंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बन गए हैं। फॉलोअर्स के मामले में इन्होंने फेमस इंटरनेशनल सिंगर रिहाना जैसे कई गायकों को पीछे छोड़ दिया है।
स्पॉटिफाई पर सबसे फेमस इंडियन सिंगर बने अरिजीत सिंह
ऑनलाइन म्यूजिक और पॉडकास्ट ऐप स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर्स का सर्वे हुआ है, जिसके चलते अरिजीत सिंह का नाम भी मोस्ट पॉपुलर सिंगर्स की इस लिस्ट में शामिल हुआ है। ऑल ओवर देखा जाएगा तो इस मामले में अरिजीत का नाम तीसरे पायदान पर हुए, जिनके इस ऐप पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
बॉलीवुड सिंगर से आगे ग्लोबल सेंसेशन एड शरीन और अरीना ग्रांडे मौजूद हैं। हालांकि अरिजीत सिंह मशहूर इंग्लिश गायक टेलर स्विफ्ट, रिहाना, बिले एलिस, एडले, डैरेक, द वीकेंड और एमिनेम जैसे कई चर्चित गायकों को पीछे छोड़ चुके हैं।
मालूम हो कि गायकों की पॉपुलैरिटी की इस लिस्ट का चयन पिछले 8 महीने में सिंगर्स की ग्रोथ, चुने और गाए हुए गानों के हिसाब से किया गया है। उस लिहाज से देखा जाए तो अरिजीत सिंह अपने गानों से काफी लंबे समय से फैंस को दीवाना बनाते आ रहे हैं।
खबरें और भी
अरिजीत सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग
पिछले 1 महीने में अरिजीत सिंह के कई शानदार गाने सामने आ चुके हैं। मौजूदा समय में शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' से उनका 'चलेया' गाना रिलीज हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इससे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से अरिजीत का 'झुमका, वे कमलेया और तुम क्या मिले' जैसे गाने भी जमकर धूम मचा रहे हैं। इतना ही नहीं वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' से 'तु्म्हें कितना प्यार करते' सॉन्ग भी काफी छा रहा है।