यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
परफॉर्मेंस से दौरान मंच पर Arijit Singh ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख यूजर बोले 'भाई रात को ये काम नहीं करते'
अरिजीत सिंह ( Arijit Singh) आज हर बॉलीवुड फिल्म में अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो फिल्म शाह रुख खान की हो या सलमान खान की हो। भल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों को 'केसरिया', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'चन्ना मेरेया' जैसे गानों के सजाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का हर कोई दीवाना है। अरिजीत की सिंगिंग के दीवाने न सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं।
इस वक्त सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें में गाना तो गाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा अनोखा काम भी कर डाला, जिसके चलते कई यूजर्स उन्हें अनप्रोफेशनल बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लाखों लोगों के सामने Arijit Singh ने पाकिस्तानी अभिनेत्री Mahira Khan से मांगी माफी, जानें क्या है मामला
दुबई कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल
अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का हाल ही में दुबई में कॉन्सर्ट हुआ था, जिसका हिस्सा आम जनता से लेकर पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) भी थी। इस दौरान सिंगर ने अपने कई मशहूर गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें सिंगर लाखों लोगों की भीड़ के बीच अपने नाखून काटते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
वीडियो देख भड़के यूजर्स
अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का ये वीडियो देख यूजर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बेहद अनप्रोफेशनल।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्हें कॉन्सर्ट से पहले ऐसा करना चाहिए था, यह बेहद गलत बात है। तीसरे यूजर ने लिखा, भाई नहा भी लेते। तो वहीं एक ने लिखा, भाई रात को नाखून नहीं काटते। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने अपनी भड़ास निकाली है।