Explainer: जब पूरी दुनिया अरिजीत सिंह को सुनना चाहती है, तब उन्होंने माइक छोड़ने का मन क्यों बनाया?
अपनी सादगी और सुरीली आवाज के लिए मशहूर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने संगीत की दुनिया से संन्यास का ऐलान किया। 15 साल के शानदार करियर में उन्होंने कई र ...और पढ़ें

सुरों के बेताज बादशाह की सिंगिंग से दूरी या मजबूरी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
"मैं एक साधारण सा आदमी हूं जो एक गांव से आता हूँ, और हम जैसे गांव वाले अपने मन की बात खुलकर कहते हैं..."
ये बात किसी और ने नहीं बल्कि आज सिनेमा के सबसे पॉपुलर सिंगर ने कही थी। जिसे पता था कि वो एक साधारण सा है, उसे ना तो चमक-धमक पसंद है और ना ही दिखावा, पर वो सुरीली आवाज का बादशाह है तो ऐसे में उसे इस मायानगरी के मायाजाल में तो रहना ही था।
वो टूटे दिलों का सहारा बना... उसने हर आशिक को जुबान दी... बिखरे जज्बातों को उसने मोहब्बत की माला में उसने पिरोया... करियर, महज 15 साल का ही और गाने इतने यादगार दे दिए कि शायद सुकून का दूसरा नाम उसकी आवाज बन गई।
वही अरिजीत सिंह एक दिन अचानक से आकर ये कह दें कि मैं तो संन्यास ले रहा हूं, तो शायद ये हजम ना हो, पर सच तो यही है। पर सिंगिग के इस बेताज बादशाह को संन्यास की राह पर क्यों चलना पड़ा है? आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे।
हिट रहा है अरिजीत सिंह का करियर
पश्चिम बंगाल के जियागंज में वो दिन बड़ा खुशनसीब था जब 25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का जन्म हुआ था। अरिजीत के परिवार में मां शास्त्रीय संगीत से जुड़ी थीं तो मौसी तबला वादक थीं। ऐसे में संगीत से अरिजीत का जुड़ना स्वाभाविक ही था। संगीत की शिक्षा के बाद अरिजीत ने साल 2005 में एक रियलिटी शो फेम गुरूकुल में हिस्सा लिया।
खबरें और भी
इस सिंगिंग रियलिटी शो में अरिजीत जीते तो नहीं पर हां उनकी चर्चा जरूर हुई। इसके बाद अरिजीत को संजय लीला भंसाली ने साल 2007 में फिल्म सांवरिया का गाना यूं शबनमी ऑफर किया था और अरिजीत ने ये गाना गाया भी, पर ये गाना कभी अरिजीत की आवाज में रिलीज नहीं हुआ। आखिरकार अरिजीत की किस्मत बदली फिल्म 'मर्डर 2' से। इस फिल्म में उन्होंने 'फिर मोहब्बत करने चला है' से डेब्यू किया।
इस गाने के बाद अरिजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर नई फिल्म के पीछे अरिजीत (Arijit Singh Songs) की आवाज सुनाई देने लगी और लोगों के दिलों में अरिजीत ने अपना एक अलग घर बना लिया।
कारवां चलता गया और अरिजीत हिट गानों की झड़ी लगाते गए। मेकर्स मानो अरिजीत के गानों के बिना फिल्म को अधूरा मानने लगे।
अरिजीत के गानों ने बनाए रिकॉर्ड
38 साल के अरिजीत सिंह के पास नाम, पैसा, शौहरत, सक्सेस सबकुछ था, फिर सन्यास का चोला पहनने की अरिजीत को क्या आन पड़ी। हिंदी, बंगाली, तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, असमिया, पंजाबी में बतौर प्लेबैक सिंगर करीब 715 गानों को अरिजीत ने आवाज दी है तो वहीं 28 गानों को कंपोज भी किया है।
खैर अब आपको अरिजीत के बीते सालों में बनाए गए रिकॉर्ड्स की लिस्ट भी हम आपको बताए देते हैं।
1. दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार
- अरिजीत सिंह Spotify पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकारों में शामिल।
- टेलर स्विफ्ट, ड्रेक और एड शीरन जैसे ग्लोबल स्टार्स को कड़ी टक्कर दी।
- साल 2025 में दुनिया के पहले ऐसे आर्टिस्ट बने, जिन्होंने 150 मिलियन यानी 15 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया।
- 2025 में ही ऐसे पहले सिंगर बने जिन्होंने लंदन के Tottenham Hotspur Stadium में 50 हजार लोगों के सामने परफॉर्म किया।
2. यूट्यूब पर अरिजीत का राज
- अरिजीत ने यूट्यूब पर भी अपना कब्जा जमाया
- "गेरुआ", "तुम ही हो", और "केसरिया" को यूट्यूब पर बिलियन (अरबों) में व्यूज मिले
3. स्ट्रीमिंग का बादशाह
- भारत में हर साल म्यूजिक एप्स (JioSaavn, Gaana, Spotify) की 'ईयरली रिपोर्ट' में अरिजीत सिंह लगातार #1 पर बने हुए हैं
- सबसे ज्यादा सुने गए सिंगर के रूप में 7.1 बिलियन स्ट्रीमिंग्स के साथ अरिजीत स्पोटिफाई पर 7 सालों से नंबर पर पायदान पर हैं
- 'ट्रेंडिंग' और 'बेस्ट ऑफ' की लिस्ट में अरिजीत जियो सावन पर भी टॉप लिस्ट में शुमार हैं
4. अवॉर्ड्स की लगी झड़ी
- अरिजीत उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ गाने गाए जिसके लिए कई बड़े अवॉर्ड्स मिले
- अरिजीत को दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला है
- 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी अरिजीत सिंह जीत चुके हैं
एक गाने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं अरिजीत
बॉलीवुड में अरिजीत की डिमांड इतनी ज्यादा है कि वो एक गाने के लिए अच्छा खासा चार्ज करते हैं। एक फिल्म के गाने के लिए अरिजीत सिंह 15 लाख से 20 लाख तक चार्ज करते हैं। लाइव कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस 50 लाख से लेकर 1-2 करोड़ तक हो जाती है।
इसके अलावा जब अरिजीत दूसरी भाषाओं के लिए गाते हैं तो वहां उनकी फीस लगभग इससे थोड़ी अलग रहती है। कई बार ऐसा होता है कि दोस्ती-यारी में अरिजीत गाना कम पैसों में या फिर फ्री में भी गा देते हैं।
यही सादगी है जिसे फैंस पसंद करते हैं। वहीं उनकी संपत्ति की बात करें तो, सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह की कुल 414 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास मंहगी गाड़ियां हैं, अपार्टमेंट्स हैं।
क्या बॉलीवुड की चकाचौंध से थक गए अरिजीत सिंह?
15 साल... ये वक्त बहुत कम है और इतने कम वक्त में अरिजीत सिंह ने हिंदी सिनेमा में और म्यूजिक इंड्स्ट्री में वो पहचान बनाई, जिसे बनाने में लोगों की उम्र गुजर जाती है। 2011 से लेकर 2026 तक अरिजीत ने कई अनगिनत और यादगार गाने गाए पर सवाल ये है कि अचानक से संन्यास का ऐलान क्यों।
अब कई लोगों के मन में ये बार बार आता है कि अरिजीत को चकाचौंध से भरी जिंदगी ज्यादा पसंद नहीं है। अरिजीत अपने होमटाउन में रहते हैं, स्कूटी से चलते हैं। शाम को बाजार से सब्जी लेने जाते हैं और घर के कामों में हाथ भी बटा लेते हैं।
ये देश के सबसे बड़े सिंगर की पहचान है, जो उसे बाकियों से अलग बनाती है, पर क्या वाकई में अरिजीत अब ग्लैमर वर्ल्ड में रहकर थक गए हैं? क्या जो सुकून उन्हें इतने सालों में अब वो उनके लिए उबाऊ हो गया है? खैर सवालों की फेहरिस्त लंबी है
संन्यास की अटकलें; The Facts Vs Rumors
अब अरिजीत ने संन्यास का ऐलान किया तो हर तरफ यही सवाल है कि आखिर अरिजीत संन्यास ले क्यों रहे हैं। कोई ये कहने में लगा है कि वो इंटरनेशनल म्यूजिक कंपोजर्स के साथ कोलेबोरेशन कर रहे हैं, तो कोई कह रहा है कि वो अब शांति चाहते हैं। ऐसे ही कुछ खबरें हैं, जो अलग-अलग दावे कर रही हैं। एक नजर इस पर भी डालिए
1. अरिजीत को लेकर कहा गया कि वो राजनीति में जा रहे हैं। अपने होमटाउन में अरिजीत सामाजिक कार्य करते रहते हैं। हालांकि उनके राजनीत में आने की कोई पुष्टि नहीं है।
2. कुछ दावे सोशल मीडिया पर ऐसे भी किए जा रहे हैं कि अरिजीत सिंह अब स्कूल खोलेंगे और बच्चों को शिक्षित करेंगे। इसके साथ ही अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा चैरिटी में लगाएंगे।
3. अरिजीत का झुकाव संगीत की तरफ हमेशा रहा है और डायरेक्शन भी उनकी पसंद है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वो पर्दे के पीछे से कहानियां का निर्देशन करेंगे।
4. अरिजीत ने पिछले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहते कि लोग उनकी आवाज़ से ऊब जाएं। वह मानते हैं कि हर कलाकार का एक 'टाइम स्पैन' होता है। वह अपनी शर्तों पर संगीत बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वो ऊब जाते हैं।
Analysis: क्या बॉलीवुड ने उन्हें थका दिया?
अरिजीत विवादों से हमेशा दूर रहे हैं। हालांकि सलमान खान के साथ हुए विवाद और फिर गेरुआ गाने को लेकर हुए विवाद के अलावा शायद ही ऐसी कोई बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी है, जिसमें अरिजीत फंसे हों।
हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा ने कहा कि आजादी जरूरी है और इसके अलावा सोना ने कई बातें कहीं कि कैसे संगीत इंड्स्ट्री में भी साजिशें होती हैं। इसके अलावा सिंगर विशाल डडलानी का भी एक क्रिप्टिक पोस्ट आया।
उधर अरिजीत सादा जीवन उच्च विचार वाली पॉलिसी भी ये बताती है कि उन्हें सिनेमा का शोर-शराबा ज्यादा पसंद नहीं है। बॉलीवुड की फेक पार्टीज और हाय-हैलो से वो दूर ही रहना चाहते हैं और गांव की शांति और सुकून से ही उन्हें लगाव है।
वह मोस्ट डिमांडिंग हैं, हाईएस्ट पेड हैं और सबसे पॉपुलर भी। जो शख्स आज बॉलीवुड के हर दूसरे गाने की जान है, और जिसकी सादगी के आगे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स फीके पड़ जाते हैं, उसने अचानक माइक छोड़ने का मन बना लिया है।
आखिर क्या कमी रह गई थी उस कलाकार के पास जिसे दुनिया म्यूजिक का खुदा मानती है? क्या ये थकान है, या किसी नए रास्ते की तलाश? या फिर वाकई में अब संगीत का ये सितारा सुकून के आगोश में रहना चाहता है।
यह भी पढ़ें- 'खुद से झूठ मत बोलो..', Arijit Singh के रिटायरमेंट के बीच सिंगर विशाल ददलानी का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ
नोट- खबर में इस्तेमाल किया गया डाटा जागरण आर्काइव व अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिया गया है।