विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे वरुण धवन, जाह्नवी कपूर भी दिखीं खुश, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 27 Jun 2018 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jun 2018 06:14 AM (IST)

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी आने वाली ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे वरुण धवन, जाह्नवी कपूर भी दिखीं खुश, देखें तस्वीरें
अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे वरुण धवन, जाह्नवी कपूर भी दिखीं खुश, देखें तस्वीरें

मुंबई। मंगलवार को बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने परिवार और कुछ ख़ास दोस्तों के साथ अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनके घर पर एक स्पेशल पार्टी रखी गयी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद दिखे। सबने मिलकर अर्जुन कपूर का बर्थडे पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। 

26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्में अर्जुन कपूर ने इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। मंगलवार शाम अर्जुन ने पहले मीडिया के साथ केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उसके बाद उन्होंने घर आये मेहमानों के साथ जमकर पार्टी की। बता दें कि इस पार्टी में अभिनेता वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे। वरुण इससे पहले भी कई बार नताशा के साथ स्पॉट किये जा चुके हैं। आप देख सकते हैं दोनों एक ही कार से अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में पहुंचे हैं!

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के बर्थडे पर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, कहा- ‘लव यू भैया, तुम मेरी ताकत’, देखें तस्वीरें

बोनी कपूर और श्री देवी की बड़ी जाह्नवी कपूर भी अपने भैया अर्जुन कपूर के बर्थडे पर बेहद खुश नज़र आईं! मंगलवार सुबह भी उन्होंने अपने भैया को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं थीं। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘‘आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया’’। बहरहाल, आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। गौरतलब है कि अर्जुन अपनी बहन अंशुला से बेहद प्यार करते हैं और अंशुला भी अपने भाई का पूरा ख्याल रखती हैं। अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए एक बार कहा भी था कि उनकी बहन अंशुला ने उनका ख्याल रखने के लिए अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। ज़ाहिर है अर्जुन और अंशुला का रिश्ता बेहद स्पेशल है! 

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फ़िल्मों में ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा वो आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘पानीपत’ में भी दिखेंगे। बहरहाल, उनके बर्थडे पार्टी की बात करें तो सिकंदर खेर और मोहित मारवाह जैसे अर्जुन के ख़ास दोस्त भी इस पार्टी में पहुंचे थे। सबने मिलकर अर्जुन के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सोनम कपूर ने अपने चचेरे भाई अर्जुन को सोशल मीडिया पर विश किया था तो वहीं सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर ने अर्जुन कपूर से मिलकर उन्हें बर्थडे विश किया। इस पार्टी में हर्षवर्धन कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की राह पर चल पड़े हैं उनके बहनोई आयुष शर्मा, तस्वीरें देख जानिये पूरा माजरा

अर्जुन कपूर के बारे में बताते चले कि उन्होंने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ हीरो के रूप में ‘इश्क्जादे’ फ़िल्म से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने ‘औरेंगज़ेब’, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘की एंड का’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘मुबारकां’ आदि जैसी अनेक फ़िल्मों में काम किया। अर्जुन कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो अभिनेता बनने से पहले ‘कल हो न हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ जैसी फ़िल्मों में सहायक निर्देशक और ‘नो इंट्री’ और ‘वांटेड’ जैसी फ़िल्मों में सहायक निर्माता की भूमिका भी निभा चुके हैं। अपने बर्थडे के एक दिन पहले ही अर्जुन बैंकॉक से लौटे हैं, जहां वो आईफा पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए गए थे! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।