यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saif Ali Khan के बाद Arjun Kapoor हुए घायल, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
मनोरंजन जगत में इस वक्त सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा
- फिल्म सेट पर कई लोग हुए घायल
- किसी की कमर तो किसी के पीठ में चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor Injured on Film Set: सैफ अली खान की हेल्थ के बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म सेट आई जानकारी के मुताबिक, एक्टर ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband ki Biwi) की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर अचानक ही छत गिर पड़ी और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अर्जुन कपूर के अलावा डायरेक्टर मुदस्सर अजीज सहित 6 लोग घायल हुए हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
अचानक कैसे गिर गई छत?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल पाम्स के इंपीरियल पैलेस में फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की शूटिंग चल रही थी। खबर के मुताबिक फिल्म के गाने को शूट किया जा रहा था तभी अचानक सेट की छत गिर पड़ी। अर्जुन कपूर के साथ फिल्म की एक्ट्रेस भी सेट पर मौजूद थीं। इस हादसे में अर्जुन कपूर, जैकी भगनानी और डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को चोट लगी है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 37 टेक लेने के बाद भी परफेक्ट किसिंग सीन शूट नहीं कर पा रहे थे Kartik Aaryan, एक्ट्रेस पर डाल दिया था ब्लेम
एक्टर और कोरियोग्राफर सहित कई लोग घायल
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के एम्प्लोयी अशोक दुबे ने बताया कि गाने के बेस के कारण कंपन होने से सेट हिलने लगा था। इसी वजह से छत के कुछ और हिस्से भी गिरने लगे। इस हादसे में वह खुद भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनके सिर और हाथ की कोहनी में चोट आई है। मुदस्सर अजीज, अर्जुन कपूर और जैकी भगनानी भी चोटिल हुए हैं।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
अशोक दुबे ने ये भी बताया कि हादसे में अन्य क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं। डीओपी मनु आनंद का अंगूठा फ्रैक्चर बताया जा रहा है, वहीं कैमरा अटेंडेंट को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हालांकि उन्होंने बताया कि किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई है।
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका में देखा गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस वक्त वो मेरे हसबैंड की बीवी की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल फैंस उनकी सेफ्टी के लिए प्रे कर रहे हैं।