Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor ने खास अंदाज में बहन अंशुला कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, थ्रोबैक फोटो देख पिघल जाएगा दिल

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 29 Dec 2024 05:10 PM (IST)

    अर्जुन कपूर अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज उनकी बहन अंशुला कपूर अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरे कपूर ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने बहन को दी जन्मदिन की बधाई (Photo Credit- Instagram)
    अर्जुन कपूर ने बहन को दी जन्मदिन की बधाई (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अर्जुन कपूर ने बहन को दी जन्मदिन की बधाई
    2. 34 साल की हुईं एक्टर की बहन अंशुला कपूर
    3. इस अंदाज में भाई को दिया रिप्लाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor Wishes Sister on her Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अंशुला आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। अंशुला के भाई और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के जन्मदिन पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करके इस बर्थडे को और भी खास बना दिया। अर्जुन के अलावा अनिल कपूर, संजय कपूर और कुशी कपूर ने भी अंशुला को जन्मदिन की बधाई दी है।

    थ्रोबैक तस्वीर के साथ याद किया बचपन

    अभिनेता ने बहन के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में वो उनकी मां और बहन अंशुला नजर आ रही हैं। तस्वीर में अंशुला अपनी मां मोना शौरी के साथ बिस्तर पर बैठी हुई मिल्कशेक पीती हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं अर्जुन फर्श पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

    Photo Credit- Instagram

    इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीते समय मुझ पर नजर रखती है और उसकी नजर अगले गिलास पर होती है। हमेशा आपके आस-पास रहना अच्छा लगता है, भले ही अब आप एक जेट सेटर ग्लोब ट्रॉटर और एक कामकाजी वंडर वुमन हैं। खुश रहें, धन्य रहें और हमेशा सही काम करें।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    अनिल कपूर का खास पोस्ट

    अनिल कपूर ने भी अपनी भतीजी अंशुला कपूर के लिए एक प्यारी सी शुभकामनाएं शेयर की हैं जो आपका दिल जीत लेंगी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंशुला की एक फोटो पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अंशुला! आपके लिए एक ऐसा दिन हो जो आपके जैसा ही अद्भुत हो, प्यार, हंसी और आपकी सभी पसंदीदा चीजों से भरा हो।'

    ये भी पढ़ें- किसिंग सीन ड्रामा से लेकर अलग कमरों की डिमांड तक, सिंगर Mika Singh ने इस बॉलीवुड कपल को लेकर खोले राज

    खबरें और भी

    डेटिंग लाइफ की वजह से रहते हैं लाइमलाइट में

    अर्जुन कपूर अक्सर ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। मलाइका आरोड़ा से ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट का सिलसिला जारी रहता है। हालांकि कुछ समय पहले मलाइका के पिता की मौत पर उन्हें उनके घर पर स्पॉट किया गया था।

    Photo Credit- Instagram

    अर्जुन कपूर की लास्ट फिल्म

    अर्जुन कपूर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में विलेन के रोल में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश देखने को मिला था। सिंघम अगेन में बॉलीवुड के कई स्टार्स का कैमियो देखा गया था।

    ये भी पढ़ें- मराठी एक्ट्रेस Urmila Kothare की कार का एक्सीडेंट, तेज रफ्तार के कारण 1 मजदूर की मौत और 1 बुरी तरह से घायल