Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajkummar Rao की 'श्रीकांत' का ट्रेलर देख Arjun Kapoor के उड़े होश, बोले- 'फिल्म का कर रहा हूं इंतजार'

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:07 PM (IST)

    मंगलवार को राजकुमार राव की आने वाली फिल्म श्रीकांत आ रहा है सबकी आंखें खोलने का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बॉ ...और पढ़ें

    Rajkummar Rao And Arjun Kapoor (Photo Instagram)
    Rajkummar Rao And Arjun Kapoor (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके देख दर्शकों के होश उड़ गए। न सिर्फ दर्शक बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी राजकुमार राव का ये किरदार बेहद पसंद आया है।

    बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस फिल्म का ट्रेलर देखा और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राजकुमार राव की जमकर तारीफ की है।

    यह भी पढ़ें- Srikanth Trailer: अपने जुनून से दुनिया की आंखें खोलने आए नेत्रहीन 'श्रीकांत', ट्रेलर का एक-एक सीन छू लेगा दिल

    राजकुमार के फैन हुए अर्जुन

    अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्त राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा- 'यह देखना अद्भुत है कि आपके दोस्त हर फिल्म के साथ बेहतर काम करने की इच्छा रखते हैं। साथ ही अभिनय की सभी सीमाओं को पार करते रहते हैं।' फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    राजकुमार राव इस फिल्म में दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही श्रीकांत बोला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। यह बायोपिक फिल्म आने वाली 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    अर्जुन और राजकुमार की आने वाली फिल्में  

    अर्जुन कपूर -जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएं। बीते दिनों फिल्म से अर्जुन कपूर का भी लुक सामने आया था, जिसमें वो काफी धांसू दिखाई दिए थे। तो वहीं, राजकुमार राव फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Sequal: बड़े पर्दे पर इस दिन लौट रही है 'स्त्री 2', राजकुमार राव ने किया सीक्वल के रिलीज डेट का ऐलान