Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhediya Poster:वरुण धवन की भेड़िया का फर्स्ट लुक सामने आते ही बोले अर्जुन कपूर, 'इस आदमी ने बहुत कांड किए हैं'

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 03:01 PM (GMT+05:30)

    Bhediya First Look वरुण धवन की फिल्म भेड़िया से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। लुक आउट होने के बाद से तरह-तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इस बीच ...और पढ़ें

    File Photo of Arjun Kapoor and Varun Dhawan
    File Photo of Arjun Kapoor and Varun Dhawan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor Reaction on Varun Dhawan look in Bhediya: वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' से फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। लुक को देखकर लगता है वरुण डरावने से भेड़िये का किरदार निभा रहे हैं। उनके भयानक लुक के पीछे कृति सेनन हाथ में टॉर्च लिए खड़ी नजर आ रही हैं। उनके लुक को देखकर फैंस में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट है। वहीं, भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस बीच वरुण धवन के लुक पर अर्जुन कपूर ने रिएक्शन शेयर किया है।

    फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'अब होगा जंगल में कांड।' अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि उनका भी लुक भेड़िया वाला ही होगा। फिल्म का निर्माण दिनेश विज्ञान ने किया है और जियो स्टूडियोज ने इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म 25 नवंबर को टू डी और थ्री डी में रिलीज होगी।

    अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

    वरुण धवन को भेड़िया के अवतार में देखकर अर्जुन कपूर ने अलग अंदाज में रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, 'शहर में इस आदमी ने बहुत कांड किए हैं अब जंगल की बारी। यह साल की सबसे उत्साहित कर देने वाली फिल्मों में से एक होगी।'

    भेड़िया पर ट्विटर रिएक्शन्स

    वरुण के लुक पर कमाल के ट्विटर रिएक्शन्स आए हैं। हरमिंदर नाम के यूजर ने लिखा, भेड़िया का ट्रेलर शानदार है। लंबे समय बाद वरुण धवन को एक अलग अवतार में देखा। यह फिल्म न्यूटरल हो सकती है। हालांकि, हेटर्स फिल्म को लेकर कुछ भी कहने से चूकेंगे नहीं।

    खबरें और भी

    वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि भेड़िया का फर्स्ट लुक पूरी मूवी की जानकारी दे रहा है। वरुण तो वैसे भी किसी भी रोल को करने के लिए कलाकार हैं। मैं इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं।

    यह भी पढ़ें: Bhediya Trailer: वरुण धवन जंगल में करेंगे इतना बड़ा कांड, फर्स्ट लुक देख कांप जाएगी आपकी रूह