Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor On Rumours: अफवाहों से तंग आकर अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- जैसा करोगे वैसा भरोगे

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 03:01 PM (IST)

    Arjun Kapoor On Rumours हाल ही में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताते हुए अर्जुन ने एक पोस्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया ...और पढ़ें

    arjun kapoor shares cryptic post about karma and revenge after slamming fake reports of malaika arora. Photo Credit/Instagram
    arjun kapoor shares cryptic post about karma and revenge after slamming fake reports of malaika arora. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor On Rumours: अर्जुन कपूर और मलाइका बॉलीवुड के सबसे हॉटेस्ट कपल्स में से एक हैं। दोनों को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। अर्जुन भी अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब देने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही खबर के लिए एक मीडिया वेबसाइट को खूब लताड़ लगाई थी और अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस पोस्ट को शेयर करते हुए खूब-खरी खोटी सुनाई, लेकिन लगता है कि इस बात को लेकर अर्जुन कपूर का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और उन्होंने हाल ही 'कर्मा' को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

    अर्जुन कपूर ने लिखा-जैसा करोगे वैसा भरोगे

    अर्जुन कपूर अपने दिल की बात को शब्दों में बयां करने से बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। हाल ही में प्रेग्नेंसी रयूमर वाले इंसिडेंट के बाद अपने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक लेख शेयर किया। इस लेख में लिखा था, 'कर्मा ऐसी चीज है जो हमेशा लौटकर आते हैं। आप लोगों की जिंदगी से खेलकर और उसे खराब करके भाग नहीं सकते हैं। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौन हो। जो आप करते हो, वह आपको वापस जरूर मिलता है। ऐसे ही ये सारी सृष्टि चलती है। आज या फिर बाद में यूनिवर्स आपसे उस चीज का बदला जरूर लेगा जो आप डिजर्व करते हो'।

    मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी के रयूमर पर अर्जुन कपूर ने कही थी ये बात

    30 नवंबर 2022 को एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर छापी थी। इस खबर के सामने आने के तुरंत बाद ही अर्जुन कपूर ने वेबसाइट का स्क्रीनशॉर्ट लेकर जर्नलिस्ट को खरी-खोटी सुनाई थी। अर्जुन कपूर ने स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ये सबसे नीचा स्तर था जिस पर आप गिरी हैं और आप इससे ज्यादा नहीं गिर सकती थी, क्योंकि आप कैजुअल हो, इंसेसेटिव और पूरी तरह से कचरा खबर है। ये रिपोर्टर लगातार इस तरह की खबरें लिखती हैं और इससे बच निकलती हैं क्योंकि हम इस तरह के फेक गॉसिप आर्टिकल्स को इग्नोर करते हैं और ये पूरी मीडिया में फैलने के बाद सच की तरह पेश किए जाते हैं। ये सही चीज नहीं है। हमारी निजी भावनाओं और निजी जिंदगी से खेलना बंद करो'। सिर्फ अर्जुन कपूर ने ही नहीं, बल्कि मलाइका अरोड़ा ने भी टैग करके पोर्टल को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें 'घटिया' बताया। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर भी काफी खबरें मीडिया में आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora Pregnancy News: प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, अफवाह फैलाने वाले को लगाई लताड़

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora Pregnancy News: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया अफवाह, कही ये बात

    खबरें और भी