विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाइका अरोड़ा और अपनी बहनों संग पार्टी करते दिखे अर्जुन कपूर,देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 07 Oct 2018 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 06:05 AM (IST)

बताते चले कि नमस्ते इंग्लैंड के अलावा अर्जुन संदीप और पिंकी फरार के लिए भी चर्चा में हैं। दोनों ही फ़िल्मों में उनकी हीरोइन परिणीति चोपड़ा ही हैं।

मलाइका अरोड़ा और अपनी बहनों संग पार्टी करते दिखे अर्जुन कपूर,देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा और अपनी बहनों संग पार्टी करते दिखे अर्जुन कपूर,देखें तस्वीरें

मुंबई। ऐसा कहा जाता है कि मलाइका अरोड़ा ख़ान और अर्जुन कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। आम तौर पर दोनों की इस तरह से एक साथ तस्वीरें देखने को नहीं मिलती हैं। लेकिन, हाल के दिनों में यह दूसरा मौका था जब अर्जुन और मलाइका साथ-साथ कैमरे में कैद हुए।

दरअसल, शनिवार को संदीप खोसला के घर पर एक पार्टी का आयोजन हुआ था। इसी पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका ही नहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर भी पहुंची। आपको याद दिला दें कि अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में लैक्मे फैशन वीक के दौरान भी अर्जुन और मलाइका साथ-साथ रैंप शो का आनंद लेते कैमरे में कैद हुए थे। शनिवार शाम की आयी इस तस्वीर में आप अर्जुन और मलाइका को एक ही कार में साथ-साथ बैठे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बैंड-बाजे के साथ ‘सुई धागा’ की कामयाबी का जश्न मनाते दिखे वरुण और अनुष्का, देखें तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में आप सबने 'पटाखा' फ़िल्म में एक डांस आइटम में देखा है। मलाइका अपने जिम प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं और अरबाज़ ख़ान से डिवोर्स लेने के बाद लगातार चर्चा में रही हैं। ऊपर की तस्वीर में आप अर्जुन कपूर को तो साफ़-साफ़ देख पा रहे हैं लेकिन, मलाइका सीट के पीछे छुपी हुई हैं। इस तस्वीर में आप मलाइका को साफ़-साफ़ देख सकते हैं।

रिया कपूर और ख़ुशी कपूर भी इस मौके पर भाई अर्जुन कपूर के साथ ही दिखीं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें कि इस फ़िल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। लेकिन, इन सबके बीच अर्जुन अपने परिजनों के लिए भी समय निकाल कर उनके साथ वक़्त गुज़ार रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कृष्णा कपूर की प्रार्थना सभा में पहुंची ज़ीनत अमान, लेटेस्ट तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल

बताते चले कि 'नमस्ते इंग्लैंड' के अलावा अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए भी चर्चा में हैं। दोनों ही फ़िल्मों में उनकी हीरोइन परिणीति चोपड़ा ही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।