Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor ने लेडीलव Malaika Arora को किया विश, जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 04:27 PM (IST)

    Arjun Kapoor Wish Malaika Arora मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज जन्मदिन मना रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपनी लेडी लव को व ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया विश ( Photo Instagram)
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया विश ( Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor Wish Malaika Arora: बॉलीवुड ब्यूटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर अदाकारा को खूब बधाइयां मिल रही हैं। करीना कपूर से लेकर करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी हैं। वहीं अब ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपनी लेडी लव को विश किया है। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो शेयर कर प्यारा सा मैसेज भी लिखा।

    अर्जुन कपूर ने जताया प्यार

    23 अक्टूबर का दिन मलाइका के साथ-साथ अर्जुन कपूर के लिए भी काफी स्पेशल है। मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन भी पूरा जश्न मना रहे हैं।  अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मलाइका संग रोमांटिक फोटो शेयर कर खास मैसेज भी लिखा,  जन्मदिन मुबारक हो बेबी!!! ये तस्वीर हमारी है, आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और मैं भी हमेशा आपका साथ दूंगा।


    यह भी पढ़ें- Malaika Arora Birthday: करीना कपूर से अमृता अरोड़ा तक, सितारों ने ऐसे किया मलाइका को बर्थडे विश

    मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

    अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर मलाइका ने प्यार बरसाया और कमेंट में 'लव यू' लिखा। इस पोस्ट पर कई अन्य सेलेब्स ने भी मलाइका को विश किया। संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने अदाकारा को जन्मदिन की बधाई दी है। फैंस भी अपनी फेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

    अर्जुन मलाइका की लव स्टोरी

    बता दें, मलाइका और अर्जुन कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का अफेयर कई वजहों से सुर्खियों में रहता है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उम्र में करीब 10 साल का फासला है। कहते हैं मलाइका से पहले अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट करते थे। वह अक्सर अर्पिता की घर की पार्टियों में भी जाया करते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक बार फिर Malaika Arora के पोस्ट ने फैंस को किया हैरान, यूजर्स लगा रहे हैं Arjun संग ब्रेकअप का कयास

    वहीं पर अर्जुन और मलाइका की मुलाकात हुई थी और फिर यह मुलाकात कब प्यार में बदली पता नहीं चला।  साल 2016 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया था। तलाक के बाद साल 2018 के फैशन वीक में मलाइका और अर्जुन को साथ देखा गया था। मीडिया में अक्सर इनकी शादी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इन कपल मे कभी इसपर मुहर नहीं लगाई।