Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor ने पूरी की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग, 20वीं फिल्म में 'विलेन' बनने पर बोली ऐसी बात

    Updated: Wed, 15 May 2024 02:51 PM (IST)

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साल 2012 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इतने सालों में अभिनेता ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। आखिरी बार उन्हें भ ...और पढ़ें

    Arjun Kapoor Wrap Up Singham Again (Photo Instagram)
    Arjun Kapoor Wrap Up Singham Again (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  काफी समय से अपनी 'सिंघम 3' को लेकर चर्चा में हैं। पिछली दोनों फिल्मों में अजय देवगन ने धमाल मचाया था। तो वहीं अब फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बड़ी हो गई है। रोहित की इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। जो एक विलेन का किरदार निभाएंगे। 

    बीते दिनों निर्देशक ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का पहला लुक जारी किया था। निर्देशक ने अभिनेता की दो तस्वीरें साझा की थी, जिसमें अर्जुन खून से लथपथ नजर आए थे। अब बुधवार को अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने डेब्यू फिल्म देने वाले यश राज से तोड़ा नाता! आलिया और प्रियंका की राह पर निकले एक्टर

    अर्जुन कपूर की 20वीं फिल्म

    अर्जुन कपूर ने रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, ' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन। मैंने 'सिंघम अगेन' पर अपना काम पूरा कर लिया है। मेरी 20वीं फिल्म और एक ऐसे निर्देशक के साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक जो सिनेमा का बॉस है।

    मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम अपनी कड़ी मेहनत के जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का इंतजार नहीं कर सकते।

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने मदर्स डे को 'कठिन' बताया, मां को याद कर शेयर किया इमोशनल वीडियो