Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो नहीं, Armaan Malik ने की हैं तीन शादियां, पहली बीवी से हैं दो बच्चे, पायल-कृतिका ने किया शॉकिंग खुलासा

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 05:34 PM (IST)

    अरमान के घर हाल ही में तीन बच्चों का स्वागत हुआ। पायल ने एक बेटे के बाद अब दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। वहीं अरमान की दूसरी पत्नी भी एक बेटे जैद ...और पढ़ें

    Photo Credit: Armaan Malik Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Armaan Malik Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Armaan Malik Three Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी की वजह है उनकी दो पत्नियां पायल और कृतिका। अरमान अपनी दो शादियों की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी यूट्यूबर हैं। दोनों आए दिन अपने वीडियो पोस्ट करती हैं। यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए मलिक फैमिली अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में अरमान की दोनों पत्नियों ने एक ऐसी बात का खुलासा किया, जिसके बारे में सुनकर आप भी अपने कानों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

    दो नहीं अरमान मलिक ने की हैं तीन शादियां

    अरमान मलिक के बारे में पूरी हर किसी को पता है कि उन्होंने पहले पायल से शादी थी और बाद में कृतिका संग सात फेरे लिए। वहीं, अब यूट्यूबर की दोनों पत्नियों ने अरमान की तीसरी शादी को लेकर खुलासा किया है। पायल और कृतिक ने अपना नया यूट्यूब व्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। वीडियो में पायल कहती हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारे परिवार में फूट डालो और राज करो की नीति फॉलो कर रहे हैं। हमारे ही लोग हम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके बाद पायल कहती हैं कि हम आपको ये बता देते हैं कि अरमान जी ने तीन शादियां की हैं।

    17 साल की उम्र में हुई थी अरमान की पहली शादी

    इसके बाद वीडियो में पायल कहती हैं कि जब अरमान सिर्फ 17 साल के थे तब उनकी शादी हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ठीक से चल नहीं आई और उनका तलाक हो गया था। वहां पर सारी चीजें क्लियर हैं अब कुछ नहीं हैं।  मान लो अगर कल को मेरी और अरमान नहीं बनती है तो हो सकता है हम भी अलग हो जाएं। ऐसे में कृतिका ने भी इसी बात दोहराया।  

    पहली पत्नी से अरमान के दो बच्चे हैं

    बात यहीं पर खत्म नहीं होती है पायल ने आगे बताया कि पहली पत्नी से उनके बच्चे भी हैं। पायल कहती हैं कि किसी की रिश्ते को मजबूरी में चलाना नहीं चाहिए। हमारे व्लॉग हर कोई देखता है तो यकीनन वो भी देखती ही होंगी। अब उसे कोई परेशानी होगी तो वह खुद ही आ जाएंगी।  तुम कौन होते हो सवाल करने वाले। बता दें कि अरमान की पहली पत्नी का नाम सुमित्रा है और उनसे यूट्यूबर के दो बच्चे भी हैं।                                                        

    खबरें और भी