Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jolly LLB 3 में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे अरशद वारसी, मुन्नाभाई 3 और गोलमाल 5 पर भी की बात

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 01:34 PM (IST)

    Arshad Warsi In Jolly LLB 3 अरशद वारसी हाल ही में असुर 2 में नजर आए हैं। अब वह जल्द फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अक्षय कुमार भी ...और पढ़ें

    Arshad Warsi In Jolly LLB 3, Arshad Warsi, Jolly LLB 3,
    Arshad Warsi In Jolly LLB 3, Arshad Warsi, Jolly LLB 3,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Arshad Warsi In Jolly LLB 3: फिल्म अभिनेता अरशद वारसी ने अक्षय कुमार के साथ जॉली एलएलबी 3 में काम करने की जानकारी दी है। इसके अलावा, उन्होंने मुन्नाभाई 3 और गोलमाल 5 पर भी बातचीत की है। अरशद वारसी ने जॉली एलएलबी में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। वहीं, उनकी भूमिका को भी काफी पसंद किया गया था। इसी के चलते, इस फिल्म का सीक्वल बनाया गया था। इसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। वहीं, इस फिल्म में अरशद वारसी नहीं थे।

    जॉली एलएलबी 3 में कौन नजर आएगा?

    अब इन दोनों को लेकर फिल्म जॉली एलएलबी 3 बन रही है। खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों एक ही साथ नजर आने वाले हैं। टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने जॉली एलएलबी 3 में काम करने की पुष्टि की है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी होंगे और दोनों एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

    अरशद वारसी ने मुन्नाभाई 3 फिल्म पर क्या कहा है?

    जब अरशद वारसी से मुन्नाभाई 3 पर पूछा गया, तब उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्म नहीं बन रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता कहते हैं,

    "मैं और संजय दत्त इस फिल्म में काम करना चाहते हैं। विधु विनोद चोपड़ा इसका निर्माण करना चाहते हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी इसका निर्देशन करना चाहते हैं लेकिन अफसोस इसके बावजूद मुन्नाभाई 3 नहीं बन रही है।"

    अरशद वारसी ने इस बात की जानकारी दी कि निर्देशक ने उन्हें इस बारे में पुष्टि कर दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

    अरशद वारसी ने गोलमाल 5 पर क्या कहा है?

    उन्होंने गोलमाल 5 पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि रोहित शेट्टी कभी भी उन्हें सेट पर फोन करके बुला सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अरशद वारसी ने इस बात की भी जानकारी दी थी जॉली एलएलबी की शूटिंग अगले वर्ष 2024 में शुरू होगी। इसके पहले खबर आई थी कि जॉली एलएलबी का निर्देशन सुभाष कपूर करेंगे। फिल्म की कहानी तय कर ली गई है और अब इस पर काम हो रहा है।

    खबरें और भी