Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitin Desai Death: आर्ट डायरेक्टर के निधन से सदमे में बॉलीवुड, हेमा मालिनी सहित इन सितारों ने जताया दुख

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 12:18 PM (IST)

    Nitin Desai Passes Away लगान हम दिल दे चुके सनम देवदास जोधा अकबर जैसी तमाम हिट फिल्मों के सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार सु ...और पढ़ें

    File Photo of Late Art Director Nitin Desai
    File Photo of Late Art Director Nitin Desai

    HighLights

    1. जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का हुआ निधन
    2. उनका शव स्टूडियो में पंखे से लटका मिला
    3. नितिन देसाई के निधन पर कई हस्तियों ने दुख जताया है

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nitin Desai Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) का बुधवार सुबह निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, नितिन देसाई का शव महाराष्ट्र के रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट में पंखे से लटका मिला। उनकी मौत को फलहाल सुसाइड बताया गया है। वहीं, मामले की जांच के लिए पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। बहरहाल, नितिन देसाई के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    नितिन देसाई के निधन पर हेमा मालिनी, रितेश देशमुख, नील नितिन मुकेश, विवेक अग्निहोत्री सहित कई सितारों ने दुख व्यक्त किया है।

    हेमा मालिनी 

    हेमा मालिनी ने नितिन देसाई के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ''आज सुबह शॉकिंग खबर सुनने को मिली- आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई नहीं रहे। वह कितने विनम्र इंसान थे, मेरे कई प्रोजेक्ट्स और बैलेट्स में मेरे साथ जुड़े थे, उनका यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत घातक है। वह जहां कहीं भी हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।''

    रितेश देशमुख 

    रितेश देशमुख ने कहा, ''#NitinDesai के निधन के बारे में सुनकर शॉक्ड हूं, वह लेजेंड्री प्रोडक्शन डिजाइनर थे जिन्होंने इंडियन सिनेमा की ग्रोथ के लिए बहुत योदगान दिया। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं कई वर्षों से उनके परिवार को जानता था...सौम्य स्वभाव वाले, विनम्र, महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी...आप बहुत याद आओगे। ओम शांति।''

    विवेक अग्निहोत्री 

    डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को भी नितिन देसाई के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत प्रोडक्शन डिजाइनर के लिए लिखा, ''अपने सबसे प्रिय मित्र नितिन देसाई की मृत्यु के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दुखी हूं। एक महान प्रोडक्शन डिजाइनर, एक दूरदर्शी जिन्होंने एनडी स्टूडियो बनाया... नितिन न केवल पल्लवी और मुझे पसंद करते थे, उन्होंने हमेशा उन फिल्मों में भी मेरा मार्गदर्शन किया जो हमने साथ में नहीं कीं। क्यों नितिन, क्यों?''

    नील नितिन मुकेश 

    नील नितिन मुकेश ने कहा, ''इस दिल दुखाने वाली खबर को मैं स्वीकार नहीं कर सकता। हम सबके प्यारे #NitinDesai हमे छोड़कर चले गए। वह कमाल के इंसान थे। महान कलाकार जिनके काम में ग्रेस था, स्टाइल था, जिन्होंने न सिर्फ अपने क्राफ्ट को समझा बल्कि लोगों को भी समझा। वह पॉजिटिव सोल थे, जिन्होंने हमेशा प्यार दिया। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।''

    परिणीति चोपड़ा 

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ''नितिन सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। #NitinDesai। उनका अद्भुत काम, ज्ञान और कलात्मकता को हमेशा याद रखा जाएगा। रेस्ट इन पीस सर।''

    संजय दत्त 

    संजय दत्त ने कहा, ''नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक शानदार कला निर्देशक और एक अच्छे दोस्त, भारतीय सिनेमा में उनका योगदान स्मारकीय रहा है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।''