विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV के 'राम' बनेंगे Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का हिस्सा, बोले- 'मेरे पास शब्द नहीं...'

Published: Fri, 12 Jan 2024 10:51 PM (IST)

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक के सितारे ...और पढ़ें

रामायण फेम अरुण गोविल भी होंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रामायण फेम अरुण गोविल भी होंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अरुण गोविल को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता
  2. अरुण गोविल ने राम मंदिर जाने पर जाहिर की एक्साइटमेंट
  3. पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए अरुण गोविल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Pran Pratishtha: सालों इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल होंगे।

टीवी के राम उर्फ अरुण गोविल (Arun Govil) भी उन खुशकिस्मत सितारों में शामिल हैं, जो रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का न्योता मिला है। हाल ही में, अभिनेता ने खुशी जाहिर की है।

अरुण गोविल को मिला रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता

अरुण गोविल ने एएनआई के साथ बातचीत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से न्योता मिलने पर खुद को खुशकिस्मत बताया है। एक्टर ने कहा, "राम मंदिर के बारे में कहने को लेकर मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि यह मेरे जीवनकाल में हुआ है। सभी कुछ अच्छा हो रहा है। चारों तरफ एक बहुत ही पॉजिटिव माहौल है। हम सभी बहुत खुश हैं। जब इन्विटेशन मिला तो बहुत अच्छा लगा। मैं प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए एक्साइटेड हूं।"

अरुण गोविल ने की पीएम मोदी की तारीफ

अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने पीएम मोदी को पॉजिटिव एनर्जी फैलाने वाला व्यक्ति बताया। बकौल 'रामायण' एक्टर, "अगर मुझे एक आदमी को क्रेडिट देना हो तो मैं मोदी जी को दूंगा। जिस तरह से उन्होंने काम किया है, जिस तरह से चारों तरफ ऊर्जा फैलाई है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि कोई भी काम होता है तो एक व्यक्ति से नहीं होता है, लेकिन जो व्यक्ति शीर्ष पर होता है। उसमें इतनी ऊर्जा हो कि वह सभी को एक प्रकार से रोशन कर सके, सबमें ऊर्जा फैला सके, वह फीलिंग दे सके, अगर सारे पॉजिटिव एनर्जी फैला सके, तो वह मोदी जी हैं। सभी लोगों ने बहुत काम किया है। सालों से कुर्बानी दी है।"

यह भी पढ़ें- Adipurush: हनुमान जी के लिए सीट खाली रखना प्रमोशनल स्टंट, मेकर्स पर फिर बरसे 'रामायण के राम' अरुण गोविल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।