विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर अरुण गोविल ने किया रिएक्ट, कहा- 'ये तो वक्त ही बताएगा'

Published: Tue, 12 Mar 2024 12:31 PM (IST)

बॉलीवुड में एक बार रामायण (Ramayan) पर फिल्म बनने जा रही है। इस बार ये जिम्मेदारी डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ...और पढ़ें

रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर अरुण गोविल ने किया रिएक्ट, (X Image)
रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर अरुण गोविल ने किया रिएक्ट, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का बज बना हुआ। फिल्म की स्टारकास्ट की वजह से लगातार लोगों का इंटरेस्ट बना हुआ है। 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे। जिसे लेकर टीवी के रामायण यानी अरुण गोविल ने रिएक्ट किया है और अपनी राय रखी है।

रामानंद सागर की रामायण के राम अरुण गोविल हाल ही में मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान उनसे नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर पूछा गया।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' के बाद Yash के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, बॉलीवुड के इस खान के साथ काम करने की तैयारी

क्या बोले अरुण गोविल ?

अरुण गोविल ने रामायण को लेकर कहा कि वो अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। हालांकि, उन्होंने रणबीर कपूर की खूब तारीफ की और उन्हें संस्कारी बच्चा बताया। रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, "ऐसा हो सकता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। किसी के बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन, जहां तक रणबीर की बात है तो वो एक अच्छे एक्टर हैं। वो एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर हैं।"

रणबीर के लिए बांधे तारीफों के पुल

रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "मैं उसके बारे में जो जानता हूं, वह एक बहुत ही संस्कारी लड़का है। उसके अंदर नैतिकता, मूल्य और संस्कृति है। मैंने उसे कई बार देखा है। मुझे यकीन है कि वह अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परफॉर्म करने की कोशिश करेगा।"

यह भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं साई पल्लवी, सीता के रोल के लिए इस हॉट एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री?

रामायण की स्टारकास्ट

रामायण की कास्टिंग को लेकर अब तक कई तरह की खबरें सामने आ चुकी है। फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी और जाह्नवी कपूर के नामों की चर्चा है। वहीं, बाकी कास्ट की बात करें, तो रामायण वे रावण के किरदार के लिए केजीएफ स्टार यश का नाम सामने आ चुका है। ऐसी भी अफवाह है कि भगवान हनुमान के लिए सनी देओल का कास्ट किया जाएगा। इनके अलावा लारा दत्ता- कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह- शूर्पणखा और बॉबी देओल- कुंभकरण के किरदार में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।